2 लाख डाउन पेमेंट पर Tata Sierra Diesel खरीदें तो कितनी बनेगी EMI?
2 लाख डाउन पेमेंट पर Tata Sierra Diesel खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? यहां जानिए पूरा हिसाब
Tata Sierra On EMI: अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर Tata Sierra Diesel खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए अलग-अलग वेरिएंट्स की ऑन-रोड कीमत और कितनी EMI बनेगी?
Tata Sierra अपने नए अवतार में लॉन्च होते ही ऑटो बाजार में चर्चा का विषय बन गई है. इसका दमदार SUV लुक, मॉडर्न फीचर्स और मजबूत डीजल इंजन इसे खास बनाते हैं. Tata Motors ने इस कार को ऐसे ग्राहकों के लिए पेश किया है, जो स्टाइल के साथ-साथ पावर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं. हालांकि शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन RTO, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज जुड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप इसे 2 लाख रुपये के डाउन पेमेंट पर खरीदते हैं तो आइए जानते हैं कितनी EMI बनेगी?
एंट्री लेवल वेरिएंट की EMI कितनी होगी?
- Tata Sierra Diesel का Smart Plus वेरिएंट इसका बेस मॉडल माना जा रहा है. दिल्ली में इसकी अनुमानित ऑन-रोड कीमत करीब 15,34,926 रुपये बनती है. अगर ग्राहक इसमें 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं और बाकी रकम 5 साल के लिए 10 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर लोन लेते हैं, तो हर महीने लगभग 32,613 रुपये की EMI चुकानी होगी.
Pure Diesel वेरिएंट का फाइनेंस प्लान
- Pure Diesel वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब 14.49 लाख रुपये है और इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 17,10,696 रुपये मानी जा रही है. 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद, यदि 5 साल के लिए लोन लिया जाता है, तो इस वेरिएंट की EMI करीब 36,347 रुपये प्रति माह बनती है.
ऑटोमैटिक और टॉप वेरिएंट की EMI
- जो ग्राहक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पसंद करते हैं, उनके लिए Pure Diesel AT एक अच्छा विकल्प है. इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 18,86,467 रुपये है, जिस पर 2 लाख डाउन पेमेंट के बाद EMI लगभग 40,082 रुपये प्रति माह आती है. इसी कीमत पर Pure Plus Diesel मैनुअल वेरिएंट भी उपलब्ध है. वहीं, टॉप मॉडल Adventure Diesel की ऑन-रोड कीमत करीब 19,45,057 रुपये है और इसकी EMI लगभग 41,327 रुपये प्रति माह बनती है.
- अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ Tata Sierra Diesel खरीदने की प्लानिंग रहे कर हैं, तो आपकी EMI वेरिएंट के हिसाब से 32 हजार से 41 हजार रुपये के बीच आ सकती है. सही वेरिएंट का सिलेक्शन आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग पसंद पर निर्भर करता है.

