उत्तर प्रदेशकानपूर

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस… तंबाकू कारोबारी का बेटे शिवम मिश्रा गिरफ्तार !!!

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: तंबाकू कारोबारी का बेटे शिवम मिश्रा गिरफ्तार, सामने आई पहली तस्वीर; जानें पूरा मामला

कानपुर में लैंबोर्गिनी कांड में पुलिस ने चार दिन के बाद कारोबारी के बेटे और मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। शिवम को पुलिस ने उसके घर से पकड़ा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए लैंबॉर्गिनी केस में आरोपी तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में VIP रोड पर हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे के मामले में आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है, हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। 

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि 35 साल के आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की एक लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे ग्वालटोली इलाके में पैदल चलने वालों और गाड़ियों को टक्कर मार दी थी

हादसे में घायल हुए 18 साल के ई-रिक्शा ड्राइवर मोहम्मद तौफीक ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, आरोपी के वकील ने बाद में दावा किया कि तौफीक कानूनी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं था।
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
पुलिस ने लैंबोर्गिनी सीज की – 
बुधवार को इस मामले में नया मोड़ तब आया जब मोहन नाम के एक आदमी ने खुद को कार का ड्राइवर बताते हुए कहा कि एक्सीडेंट के समय शिवम मिश्रा नहीं, बल्कि वह कार चला रहा था।
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से मारी टक्कर 
हालांकि, पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि जांच के दौरान मिले सबूतों से यह साफ हो गया है कि जब कार ने बिज़ी रोड पर पैदल चलने वालों और दूसरी गाड़ियों को टक्कर मारी, तो शिवम मिश्रा ही कार चला रहा था।
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
कानपुर में सड़क हादसा 

ये था पूरा मामला
कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी लैंबोर्गिनी कार से फर्राटा भरते समय ऑटो, बुलेट में टक्कर मार दी। इसके बाद खुद भी बेकाबू होकर कार फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की चपेट में आने से वाहन सवारों समेत चार लोग घायल हो गए। 

Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
लोगों ने कार को घेर लिया तभी लैंबोर्गिनी के पीछे चल रही कार से आए बाउंसरों ने लोगों को धक्कामुक्की कर हटाया। कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकालने के बाद निजी अस्पताल भेजा। चालक को दौरा आने के कारण हादसा होने का दावा किया जा रहा है।
 
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
आर्यनगर निवासी केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी हैं। उनके बेटे शिवम रविवार दोपहर अपनी लैंबोर्गिनी कार से ग्रीन पार्क की ओर जा रहे थे। अचानक रिंग वाले चौराहे के पास कार बेकाबू हो गई। सड़क किनारे खड़ी ऑटो, बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। 
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
फुटपाथ पर खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहे चमनगंज निवासी तौफीक अहमद के पैर में चोट आई है। वहीं, बुलेट सवार खलासी लाइन निवासी विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी जख्मी हो गए। हादसे के बाद लक्जरी कार और घायलों को देखने वालों की भीड़ जुट गई।
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
क्षेत्रीय लोगों ने कार को घेर लिया। तभी लैंबोर्गिनी कार सवार के सुरक्षाकर्मियों ने चालक को कार से बाहर निकालने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच सुरक्षा कर्मियों ने ईंट से कार का शीशा तोड़कर चालक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। लोग कार की फोटो और वीडियो बना रहे थे। 
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
कुछ सुरक्षा कर्मियों ने कार मालिक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट तोड़ने की कोशिश की। वहीं, सूचना पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस घायल तौफीक को उर्सला भेजा और लक्जरी कार को ग्वालटोली थाने ले गई।
Tobacco dealer son Shivam Mishra arrested in Kanpur Lamborghini crash case
लेम्बॉर्गिनी कार एक्सीडेंट केस में डीसीपी सेंट्रल कानपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर में है। पांच टीमें गठित की गईं और हमने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया है। जांच में पाया गया है कि हादसे के समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *