AI-171 दुर्घटना की जांच जारी, मीडिया रिपोर्टें अटकलबाजी पर आधारित’, एएआईबी की दो टूक
Air India Plane Crash: ‘AI-171 दुर्घटना की जांच जारी, मीडिया रिपोर्टें अटकलबाजी पर आधारित’, एएआईबी की दो टूक

एअर इंडिया विमान हादसा – फोटो : ANI
- अहमदाबाद में जून महीने में भीषण विमान हादसे की जांच पूरी होने की खबरों पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने साफ कहा है कि हादसे की जांच अभी जारी है और जो भी खबरें चल रही है वो अटकलबाजी पर आधारित है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया है कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 दुर्घटना की जांच पूरी होने संबंधी खबरें गलत और अटकलों पर आधारित हैं। मंत्रालय के अनुसार विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने स्पष्ट कहा है कि जांच अभी चल रही है और कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।
‘सबूतों पर आधारित प्रक्रिया होती है जांच’
एएआईबी ने बताया कि विमान हादसों की जांच एक तकनीकी और सबूतों पर आधारित प्रक्रिया होती है, जिसका उद्देश्य दुर्घटना के मूल कारणों का पता लगाना और भविष्य में सुरक्षा सुधार सुनिश्चित करना है। यह जांच विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2025 और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के नियम अनुलग्न-13 के अनुसार की जाती है।

