भारतीयों से अमीर हुए बांग्लादेशी, प्रति व्यक्ति आय के मामले में हिंदुस्तान को छोड़ा पीछे
सही आर्थिक नीति हो और राजनेताओं में अच्छी नियत हो तो कोई भी देश दुनिया में अपना मुकाम बना सकता है
सही आर्थिक नीति हो और राजनेताओं में अच्छी नियत हो तो कोई भी देश दुनिया में अपना मुकाम बना सकता है। यही कुछ कर दिखाया है भारत के पड़ौसी देश बांग्लादेश ने। 1971 में पाकिस्तान से अलग हुए इस छोटे से देश ने आर्थिक मोर्चे पर भारत को पीछे छोड़ दिया है। महज 40 साल पहले सबसे गरीब मुल्क माने जाने वाले बांग्लादेश ने भारत को प्रति व्यक्ति आय के मामले में पीछे छोड़ दिया हे।
बांग्लादेश के कैबिनेट सेक्रेटरी अनवारूल इस्लाम ने कहा कि देश का प्रति व्यक्ति आय अब 2227 डॉलर हो गया है और देश का ग्रोथ रेट 9% की दर से बढ़ा है। दूसरी ओर भारत सरकार के ताजा आंकड़ों को मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां कम होने के कारण देश में प्रति व्यक्ति आय में कमी आई है। भारत की आर्थिक प्रगति भी निगेटिव में पहुंच गई है।