भिंड में पुलिस अफसरों का दशहरा पर्व , SP ने तलवार से कुम्हड़ा को काटकर किया बलि परंपरा का निर्वाहन….
वैदिक मंत्रों से अस्त्र-शस्त्र पूजन, SP ने तलवार से कुम्हड़ा को काटकर किया बलि परंपरा का निर्वाहन….
भिंड पुलिस अफसरों द्वारा दशहरा पर्व पर परंपराओं का निर्वाहन कर अस्त्र-शस्त्र पूजन किया। यह पूजन कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक डीआरपी लाइन में चला। वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पंडित ने हवन कुंड में आहूति दिलाई। इसके बाद कुम्हड़ा को काटकर सांकेतक बलि परंपरा का निर्वाहन किया गया।
अस्त्र-शस्त्र पूजन कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जोकि करीब साढ़े बारह बजे तक चला। पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से SP मनोज कुमार सिंह, ASP कमलेश कुमार, मुख्यालय SDOP अरविंद शाह, CSP आनंद राय और RI रजनी गुर्जर समेत अन्य जवान मौजूद रहे। पंडित द्वारा शस्त्र पूजन के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चरण किया। वैदिक मंत्रों के साथ नवग्रह, देवी, देतवा आदि का पूजन कराया गया। फिर कुष्माण्ड (कुम्हड़ा) की बलि दी गई। पहले कुम्हाड़ा का पूजन किया गया। फिर तलबार से एसपी ने कुम्हाड़ा को काटा। इसके बाद अस्त्र-शस्त्र का पूजन किया गया। शस्त्र पूजन के बाद वाहन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर डीएसपी पूनम थापा और आरआई रजनी गुर्जर ने फायरिंग की। इस अवसर पर निरीक्षक पुलिस लाइन का बल भी मौजूद रहा।
