रिक्शा चालक के इश्क में पड़कर करोड़ों की मालकिन ने कर दिया ये कांड, घर वाले हैं हैरान

इंदौर। प्रेम समाज की सीमाओं और ऊंच-नीच का मोहताज नहीं होता है। कुछ ऐसा ही वाकया हुआ इंदौर शहर के एक संभ्रांत परिवार में। यहां की 45 वर्षीय महिला अपने से 13 साल छोटे रिक्शावाले के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का रिक्शावाले के साथ प्रेम संबंध है। महिला अपने साथ 47 लाख रुपए और जेवर से भरा बैग भी ले गई।

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की हाजी कालोनी से संभ्रांत परिवार की 45 वर्षीय महिला के लापता होने से हड़कंप मच गया है। जब जानकारी जुटाई तो पता चला महिला अपने से 13 साल छोटे 32 वर्षीय रिक्शा चालक प्रेमी के साथ फरार हुई है।

वह तिजोरी में रखे 47 लाख रुपये और जेवर से भरा बैग भी ले गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर जावरा, रतलाम और उज्जैन में छापे मार रही है। दोनों के पकडे़ जाने के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

महिला अपने घर से करीब आठ दिन पहले लापता हुई है। खजरना पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की है। महिला का ससुराल और मायका पक्ष धनाढ्य वर्ग का है और वो करोड़ों की जमीन की मालिक है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी बगैर बताए घर से लापता हो गई।

मोबाइल बंद मिला तो शक गहराया और उसके बारे में जानकारी जुटाई। पता चला उसका रिक्शा चालक इमरान से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इमरान भी उसके साथ गायब है। टीआइ के मुताबिक, लोकेशन के आधार पर एक टीम को जावरा भेजा गया है। फिलहाल दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *