आई लव नोएडा’ होगी शहर की पहचान:10 जगहों पर लगाई जाएगी होर्डिंग, सेक्टर-18 में बनाया जा रहा है सेल्फी पॉइंट
नोएडा की अब नई पहचान होगी। शहरवासियों में अपने शहर के प्रति प्रेम की अलख जगाने के लिए नोएडा में 10 स्थानों पर आई लव नोएडा के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसका एक उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूक भी करना है। जितना लोग शहर के प्रति अपना प्रेम भाव रखेंगे, उतना ही वह शहर को साफ और सुंदर रखने का प्रयास भी करेंगे। इसके अलावा कमर्शियल हब सेक्टर-18 में सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं।
नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकरी ने बताया कि प्राधिकरण ने शहरवासियों को यह नया स्लोगन दिया है जो स्वामित्व को दर्शाता है। ताकि लोग इसका अर्थ समझे और शहर से प्यार करे। बता दे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020-21 में नोएडा को फाइव स्टार रैंकिंग में पहला स्थान और देश में 11वां स्थान मिला था। 2022 के लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। उनमें से काफी अहम है।
प्रत्येक सर्किल में लगाया जाएगा एक स्लोगन
शहर को विकास कार्य के लिहाज से 10 सर्किल में बांटा गया है। प्राधिकरण मुख्य महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि सभी सर्कि ल में यह स्लोगन लगाया जाएगा। इसके अलावा सभी परियोजनाओं पर व नोएडा के सभी प्रवेश द्बार पर भी इसे लगाया जाएगा। ताकि आने जाने वाले सभी लोग इसे देखें और शहर को साफ सुथरा रखने में मदद करे ।
यहां लगाए गए स्लोगन
- सिटी सेटर से पर्थला अंडर पास पर
- सर्किल-9 के क्षेत्र में
- सर्किल -1० और इंदिरा गांधी कलाकेंद्र