आगरा के नतीजे ….. आगरा उत्तर से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, खेरागढ़ से भगवान सिंह, फतेहाबाद से छोटे लाल जीते, सभी सीटों पर भाजपा आगे
यूपी विधानसभा चुनाव के रुझान नतीजों में बदलने लग गए हैं। सबसे पहले खेरागढ़ सीट का परिणाम आया, जहां भगवान सिंह कुशवाहा 36 हजार वोटों से विजयी घोषित कर दिए गआ हैं। सबसे आखिर में एत्मादपुर सीट के परिणाम आएगा। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा ग्रामीण से प्रत्याशी बेबी रानी मौर्या 75,000 मतों से जीत दर्ज की। फतेहपुर सीकरी से बाबूलाल 46657 वोटों से विजयी हो गए हैं।
खेगराढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह 36 हजार से अधिक वोटों से विजयी घोषित। वहीं एत्मादपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. धर्मपाल सिंह एवं बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह बघेल उर्फ राकेश के बीच कड़ा मुकाबला है। इस सीट पर 509 बूथ हैं इसलिए मतगणना के सबसे ज्यादा राउंड यहीं चलेंगे। आगरा उत्तर विधानसभा बीजेपी प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल 1.10 लाख वोट से जीते

आगरा की नौ सीटों का रुझान
सीटें | BJP | SP+ | BSP | कांग्रेस |
आगरा ग्रामीण | बेबी रानी मौर्य
(16077 वोट से आगे) |
महेश कुमार | किरन प्रभा केशरी | उपेन्द्र सिंह |
आगरा दक्षिण | योगेन्द्र उपाध्याय
(आगे) |
विनय अग्रवाल | रवि भारद्वाज | अनुज शर्मा |
आगरा उत्तर | पुरूषोत्तम खण्डेलवाल
(आगे) |
ज्ञानेन्द्र | शब्बीर अब्बास | विनोद बंसल |
आगरा छावनी | डॉ. जीएस धर्मेश
(10 हजार से ज्यादा वोट से आगे) |
कुंवर चंद | डा. भारतेन्द्र कुमार अरुण | सिकन्दर सिंह |
एत्मादपुर सीट | डा. धर्मपाल सिंह
(10 हजार वोटों से आगे चल रहे) |
डा. वीरेंद्र सिंह चौहान | प्रवल प्रताप सिंह | शिवानीदेवी |
बाह | रानी पक्षालिका सिंह
(7013 वोट से आगे) |
मधुसूदन शर्मा | नितिन वर्मा | मनोज दीक्षित |
फतेहपुरसीकरी | बाबूलाल
(46657 वोट से विजयी) |
बृजेश कुमार | मुकेश कुमार | हेमन्त सिंह |
फतेहाबाद | छोटे लाल वर्मा
(54 हजार वोटों से विजयी) |
रूपाली दीक्षित | शेलेन्द्र सिंह | होतम सिंह निषाद |
खेरागढ़ | भगवान सिंह कुशवाहा
(36 हजार वोटों से विजयी) |
रोहतान | गंगाधर कुशवाह | रामनाथ सिंह सिकरवार |
रिजल्ट्स LIVE अपडेट्स
- खंदौली में भाजपा की जीत को देख कर भाजपा कार्यकताओ ने बांटे लड्डू, बुल्डोजर पर चढ़े युवा।
- आगरा में भाजपा की ‘बुलडोजर जीत’ का जश्न मानते कार्यकर्ता।
- 28 चरण की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा से छोटे लाल वर्मा को कुल 109128 मत मिले। बसपा से सेलू जादौन को 41127 वोट मिले। सपा से रूपाली दीक्षित को 54174 वोट मिले। भाजपा छोटेलाल वर्मा 54954 वोट से आगे। पोस्टल बैलट का फिगर आना बाकी। भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा की जीत पक्की औपचारिक ऐलान होना बाकी।
- फतेहपुर सीकरी विधानसभा 91 से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल 1,11,362 सर्वाधिक मत पाकर गठबंधन प्रत्याशी बृजेश चाहर से 46657 अधिक मतों से विजई घोषित हुए।
- आगरा फतेहाबाद विधानसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा लगभग 54000 वोटों से विजयी, औपचारिक घोषणा बाकी।
- आगरा में मतगणना स्थल पर हंगामा, भाजपा उत्तरी से विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल के साथ जा रहे एजेंट को रोकने पर विधायक ने पुलिसकर्मियों को लताड़ा, जमकर सुनाई खरी खोटी, एसएसपी ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।

- आगरा की नौ विधानसभा में से भाजपा ने आठ विधानसभा पर बनाई बढ़त। खेरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी ने बना रखी है बढ़त।
- फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल को सातवें राउंड के बाद 20919 वोट, बसपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को 16424, तीसरे नंबर आरएलडी बृजेश को 14148 वोट मिले हैं। भाजपा से चौधरी बाबूलाल सातवें राउंड तक 4493 से आगे।
- खेरागढ़ में तीसरा राउंड की मतगणना के बाद भाजपा भगवान सिंह कुशवाह को 2181 वोट, कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को 2918, बसपा के गंगाधर कुशवाह को 1349 और लोकदल गठबंधन के रोतान सिंह 400 वोट मिले।
- विधानसभा फतेहाबाद की पहले राउंड की मतगणना हुई पूरी। भाजपा से छोटे लाल वर्मा को 4985 वोट मिले। वे 2806 वोट से आगे चल रहे हैं।
- खेरागढ़ से भाजपा भगवान सिंह कुशवाह को 2132 वोट, कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को 2223 वोट, रालोद गठबंधन के रोतान सिंह को 354 वोट मिले।
- फतेहपुर सीकरी विधानसभा की मतगणना का तीसरा राउंड पूरा हुआ। भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल को मिले 2962 मत, सपा गठबंधन राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी बृजेश चाहर को 961, बीएसपी प्रत्याशी डॉ मुकेश राजपूत 2443, कांग्रेस के हेमंत चाहर को 32 मत।
- भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल तीसरे राउंड की मतगणना के बाद 3078 मतों से आगे। बसपा प्रत्याशी 6801 वोट के साथ दूसरे नंबर पर।
- आगरा बाह विधानसभा क्षेत्र का दूसरा चरण के बाद भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह 6567 मत मिले। दूसरे नंबर पर सपा प्रत्यासी मधुसूदन शर्मा 3361 मत मिले, तीसरे पर बसपा प्रत्यासी नितिन वर्मा 3712 मत मिले। पक्षालिका सिंह 2,855 मतों से आगे चल रही हैं।

जनपद में पांच स्थानों हो रही मतगणना
बता दें कि इस बार जनपद की नौ सीटों के लिए पांच स्थानों पर मतगणना हो रही है। आगरा ग्रामीण, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर एवं आगरा छावनी तथा एत्मादपुर सीट का मतगणना केंद्र फीरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी समिति पर है। बाह सीट की मतगणना भदरौली स्थित मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय में हो रही है। फतेहपुरसीकरी एवं फतेहाबाद तथा खेरागढ़ सीट की मतगणना वहां के मंडी परिसरों में हो रही है।