मेरठ में भाजपा 4 सीटें हारी …चारो सीटें सपा गठबंधन के खाते में, सरधना से संगीत सोम की हार, हस्तिनापुर से भाजपा के दिनेश खटीक जीते

मेरठ में 4 सीटों पर भाजपा को हार मिली है, दो सीट कैंट और हस्तिनापुर पर भाजपा को जीत मिली है। मेरठ शहर, सरधना, सिवालखास और किठौर पर भाजपा को हार मिली है। यहां सपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है।

बता दें कि मेरठ कैंट पर भाजपा के अमित अग्रवाल की जीत हुई है। हस्तिनापुर सीट से भाजपा के दिनेश खटीक ने जीत दर्ज कर सपा के योगेश वर्मा को हराया है। सरधना से BJP के संगीत सोम को हराकर सपा के अतुल प्रधान ने जीत दर्ज की है। शहर सीट पर सपा के रफीक अंसारी ने बीजेपी के कमलदत्त शर्मा को हराया। उधर, सिवालखास सीट पर सपा गठबंधन से रालोद के गुलाम मोहम्मद जीते उन्होंने BJP के मनिंदर पाल सिंह को हराया है। दक्षिण विधानसभा सीट पर भी भाजपा हार के नजदीक है। यहां सपा के आदिल चौधरी 19 हजार वोटों से आगे हैं।

कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल जीत गए हैं।
कैंट से भाजपा के अमित अग्रवाल जीत गए हैं।

हस्तिनापुर सीट से भाजपा के राज्यमंत्री दिनेश खटीक दोनों आगे चल रहे हैं। जिले में पहली बार दो जगहों पर मतगणना हो रही है। इससे पहले कताई मिल परतापुर में वोटों की काउंटिंग होती थी, लेकिन चुनाव आयोग ने पहली बार मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम और लोहियानगर मंडी हापुड़ रोड पर ईवीएम के स्ट्रांग रूम बनाए।

यहां पढ़ें –

 

मेरठ में कैंट सीट से बीजेपी प्रत्याशी अमित अग्रवाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
मेरठ में कैंट सीट से बीजेपी प्रत्याशी अमित अग्रवाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

मेरठ में सात विधानसभा हैं

मेरठ में सात विधानसभा हैं। 2017 के चुनाव में मेरठ की शहर सीट को छोड़कर बाकी सभी 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। शहर विधानसभा, कैंट विधानसभा, दक्षिण विधानसभा, किठौर विधानसभा, हस्तिनापुर विधानसभा, सिवालखास सीट और सरधना सीट हैं। सरधना सबसे हॉट सीट है, यहां से दो बार से भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम विधायक रहे।

मेरठ पुलिस ड्रोन कैमरे से मतगणना स्थल की निगरानी कर रही है।
मेरठ पुलिस ड्रोन कैमरे से मतगणना स्थल की निगरानी कर रही है।
मेरठ में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।
मेरठ में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई।

यहां पढ़ें – नहीं चला मॉडल अर्चना गौतम का जादू: मेरठ की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की हार

विधानसभा – 2017 के नतीजे

शहर सीट : सपा

मेरठ दक्षिण : भाजपा

मेरठ कैंट : भाजपा

सरधना : भाजपा

सिवालखास : भाजपा

किठौर : भाजपा

हस्तिनापुर : भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *