सहारनपुर की सात में से पांच सीटों पर खिला कमल:देवबंद में ब्रिजेश, नकुड़ से मुकेश चौधरी जीते; बेहट और सहारनपुर देहात सीट ही जीत सका सपा गठबंधन

सहारनपुर में 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) को हुए दूसरे चरण के मतदान की गिनती अब अंजाम पर पहुंचती दिख रही है। पश्चिम के अन्य जनपदों में अथवा अवध और पूर्वांचल में कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, सहारनपुर में भी सपा-रालोद के रिश्ते खिलते हुई नजर नहीं आ रहे हैं। दोपहर तक हुई वोटों की गिनती में गठबंधन के प्रत्याशी छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।

केवल देवबंद सीट ऐसी है, जहां सत्तानशी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह अपने प्रतिद्विंदियों से करीब 8 हजार वोटों से आगे हैं। अगर वीआईपी सीट नकुड़ की बात करें तो भाजपा से कुट्‌टी कर सपा में शामिल हुए दो बार के मंत्री रहे कद्दावर नेता डा. धर्म सिंह सैनी ने साइकिल की रफ्तार तेज कर दी है। यहां हाथी के पांव दलदल में धसते नजर आ रहे हैं। सैनी ने भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी को पीछे छोड़ दिया है।

सहारनपुर की सात सीटों का रुझान

सीटें BJP SP+ BSP कांग्रेस
बेहट नरेश सैनी उमर अली खान

(38007 वोटों से जीते)

रईस मलिक पूनम काम्बोज
नकुड़ मुकेश चौधरी

(155 वोटों से जीते हैं)

डा. धर्म सिंह सैनी साहिल खान रणधीर सिंह
सहारनपुर शहर राजीव गुम्बर

(1057 वोटों से जीते)

संजय गर्ग मनीष सुखविन्द्र कौर
सहारनपुर देहात जगपाल सिंह आशु मलिक

(30,707 वोटों से जीते)

अजब सिंह संदीप कुमार
देवबंद ब्रिजेश सिंह

(6967 वोटों से जीते)

कार्तिकेय राणा चौधरी राजेन्‍द्र सिंह राहत खलील
रामपुर मनिहारान देवेन्‍द्र कुमार निम

(20,426 वोटों से जीते)

विवेक कांत रविन्‍द्र कुमार ओमपाल सिंह
गंगोह किरत सिंह

(23,192 वोटों से जीते)

इन्‍द्र सैन नौमान मसूद अशोक कुमार सैनी

रिजल्ट्स LIVE अपडेट्स

मतगणना स्थल पर भाजपा के कार्यकर्ता jcb लेकर पहुंचे, खुशी मनाई।
मतगणना स्थल पर भाजपा के कार्यकर्ता jcb लेकर पहुंचे, खुशी मनाई।
  • सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में भी भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नेम दूसरी बार विधायक बने। उन्होंने सपा गठबंधन के प्रत्याशी विवेक कांत को करीब 18000 वोटों से हराया है। यह सीट आरक्षित है। देवेंद्र नेम ने अपने जीजा के भाई विवेक कांत को हराया है।
  • सहारनपुर के नकुड विधानसभा में भाजपा के बाद ही मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा के मुकेश चौधरी ने करीब 7000 वोटों से उन्हें मात दी है। ऐसे में डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के खेमे में मायूसी है वहीं भाजपा के खेमे में खुशी की लहर है। अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
  • सहारनपुर के देवबंद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुंवर बृजेश सिंह करीब आठ हजार वोटों से जीत बताई जा रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कार्यकर्ताओं में काफी जोश है।
  • बेहट में सपा प्रत्याशी उमर अली, सदर सीट पर सपा प्रत्याशी संजय गर्ग, देहात सीट सपा प्रत्याशी आशु मलिक, गंगोह में सपा प्रत्याशी चौ.इंद्रसेन अपने प्रतिद्विदियों से लगभग 5-6 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • सुरक्षित सीट रामपुर मनिहारान सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी विवेककांत का कड़ा मुकाबला बसपा और भाजपा से हैं। ऊंट किस करवट बैठेगा, यह गिनती पूर्ण होने के बाद पता चलेगा। फिलवक्त सपा के झंडा बरदारों ने कमल को कांटा लगा दिया है।
  • पोस्टल बैलेट का स्ट्रॉन्ग सुबह सात बजे प्रत्याशियों की मौजूदगी में खुला। सहारनपुर की सात विधानसभा सीट पर सेंट्रल वेयर हाऊस में होगी मतगणना। कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रक से मतगणना स्थल भेजे गए पोस्टल बैलेट, 8 बजे शुरू होगी पोस्टल बैलेट की गिनती।
  • बेहट विधानसभा में सपा प्रत्याशी उमर अली खान को 15वें राउंड में 71,448 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी को 41,957, जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी रईस मलिक 20,576 वोट मिले हैं।
  • नकुड विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी को 14वें राउंड में 59,042 वोट लेकर ने पहले स्थान पर हैं। जबकि भाजपा के मुकेश चौधरी 36,755 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी साहिल खान 24,985 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है।
  • सहारनपुर शहर में 15वें राउंड में सपा प्रत्याशी संजय गर्ग 81,133 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर 42,392 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी मनीष अरोड़ा 3290 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है।
  • सहारनपुर देहात में 11वें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशु मलिक 37,762 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी जगपाल सिंह 29,731 वोट मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजब सिंह 24,263 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
  • देवबंद विधानसभा के 14वें राउंड में भाजपा कुंवर बृजेश सिंह को 52,406 वोट मिले हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र चौधरी 29,423 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा 29,365 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
  • रामपुर मनिहारान के 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र ने 38,3885 वोट मिले हैं। जबकि बसपा के रविंद्र कुमार 36,862 वोट मिले हैं। सपा गठबंधन के विवेक कांत को 33,226 वोट मिले हैं।
  • गंगोह विधानसभा के 16वें राउंड में सपा प्रत्याशी इंद्रसेन को 52,674 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के कीरत सिंह को 51,790 वोट मिले हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी नोमान मसूद को 26,520 वोट मिले हैं।
  • बेहट विधानसभा में सपा प्रत्याशी उमर अली खान को13वे राउंड में 64380 वोट, भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी को 34487, जबकि तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी रईस मलिक 18161 वोट मिले हैं।
मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कमांडो तैनात हैं।
मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कमांडो तैनात हैं।
  • नकुड विधानसभा में भाजपा के बागी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी को 11 वे राउंड में 19914 वोट लेकर ने पहले स्थान पर हैं। जबकि भाजपा के मुकेश चौधरी 26205 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी साहिल खान 19474 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है।
  • सहारनपुर शहर में 11 वे राउंड मैं सपा प्रत्याशी संजय गर्ग 66164 वोट लेकर पहले स्थान पर हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर 26330 वोट लेकर दूसरे स्थान पर और बसपा प्रत्याशी मनीष अरोड़ा 2093 वोट लेकर तीसरे स्थान पर है।
  • सहारनपुर देहात में 9वें राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशु मलिक 29497 वोट लेकर पहले स्थान पर हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी जगपाल सिंह 26000 वोट लेकर दूसरे स्थान पर और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अजब सिंह 19769 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
  • देवबंद विधानसभा के बाहर विरोध में भाजपा के विजय सिंह को 43018 वोट मिले हैं। जबकि बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र चौधरी 27200 वोट लेकर दूसरे स्थान पर और सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा 25099 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
  • रामपुर मनिहारान के 11 वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र ने 30855 वोट लेकर पहले स्थान पर हैं। जबकि बसपा के रविंद्र कुमार 30742 वोट मिले हैं। सपा गठबंधन के विवेक कांत को 30341 वोट मिले हैं।
  • गंगोह विधानसभा के 14 राउंड में सपा प्रत्याशी इंदर सेन को 46867 वोट मिले हैं जबकि कीरत सिंह जो भाजपा के प्रत्याशी हैं उन्हें 44976 वोट मिले हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी नोमान मसूद को 23146 वोट मिले हैं।
  • बेहट विधानसभा के दसवें राउंड के बाद भाजपा को 25811 वोट, सपा को 51102 वोट, बसपा को 13628 वोट, कांग्रेस को 463 वोट मिले हैं।
  • नकुड विधानसभा में दसवें राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी को 22926 वोट, सपा को 48709, बसपा को 16174 वोट और कांग्रेस को 323 वोट मिले हैं।
सभी कर्मचारी सात बजे से तैनात हो गए, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
सभी कर्मचारी सात बजे से तैनात हो गए, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।
  • देवबंद विधानसभा में चौथे राउंड के बाद बीजेपी को 12674, सपा को 9483, बसपा को 10507 और कांग्रेस को 191 वोट मिले हैं। ​​
  • बेहट विधानसभा में तीसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी को 8999 वोट सपा को 1390 वोट, ​​​​बसपा को 4737 वोट, कांग्रेस को 146 वोट मिले हैं।
  • नकुड विधानसभा सीट में तीसरे राउंड के बाद बीजेपी को 8658 वोट, सपा को 13826 वोट, बसपा को 3705 वोट, कांग्रेस को 82 वोट, मिले हैं।
  • देवबंद विधानसभा सीट में तीसरा राउंड के बाद बीजेपी को 9742 वोट, सपा को 6330 वोट, बसपा को 7390 वोट, कांग्रेस को 138 वोट मिले हैं। ​
  • रामपुर मनिहारान में बैलेट पेपर रुझान में सपा आगे चल रही है। गंगोह बैलेट पेपर में बसपा आगे। बेहट में भाजपा आगे चल रही है।
  • बेहट सीट से उमर अली खान, सहारनपुर शहर सीट पर सपा के संजय गर्ग आगे चल रहे हैं।
पूरी चेकिंग के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
पूरी चेकिंग के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया गया। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

2022 में 2.08% वोटिंग कम हुई

2022 विधानसभा चुनाव में 71.01%, 2017 में 73.09% मतदान हुआ। जबकि 2012 में 71.08% वोटिंग हुई। 2022 में 2017 के मुकाबले 2.08% वोटिंग कम हुई है। जबकि 2012 से .07% वोटिंग कम हुई। राजनीतिक टीकाकारों का मानना है कि 2022 के चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने जमकर वोट डाले। या यूं कहें कि सपा मतदाताओं में करंट दिखाई दिया। 10 मार्च की सुबह शुरू होने वाली मतगणना में किसकी ताजपोशी होती है, यह कल खुलने वाली ईवीएम के नतीजे बताएंगे।

इतने राउंड में हुई वोटों की गिनती

विधानसभा मतदेय स्थल राउंड
बेहट 439 32
नकुड़ 421 31
सहारनपुर शहर 481 35
सहारनपुर देहात 397 29
देवबंद 401 29
रामपुर मनिहारान 365 27
गंगोह 453 33

2022 में मतदान प्रतिशत

कुल वोटिंग 71.01%
बेहट 74.96%
नकुड़ 75.90%
नगर 64.62%
देहात 73.19%
देवबंद 67.72%
रामपुर मनिहारान 69.46%
गंगोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *