UP उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत …? आजमगढ़ में निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया, आजम के गढ़ रामपुर में घनश्याम जीते

लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। आजमगढ़ में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा उम्मीदवार ​​​धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से हराया। दूसरी तरफ रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 42 हजार से भी अधिक वोटों से हरा दिया।

जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के दोनों उम्मीदवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाले माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को स्वीकार करने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *