MP के 11 नगर निगम के महापौर रिजल्ट …?

ग्वालियर में कांग्रेस की शोभा, भोपाल में BJP की मालती जीतीं; PM मोदी ने दी बधाई…..

मध्यप्रदेश में ‘शहर सरकार’ की तस्वीर साफ हो गई है। पहले चरण के सभी 11 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। 7 नगर निगम में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट जीते हैं, वहीं 3 नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी और एक नगर निगम में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई हैं। प्रदेश में इंदौर नगर निगम में बीजेपी के मेयर कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव को 1,33,992 वोट से सबसे बड़ी जीत मिली है। भोपाल में बीजेपी की मालती राय 98,800 वोटों से जीत गई है। ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार 28,805 वोटों से जीतीं हैं।

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने बीजेपी के डॉ. जितेंद्र जामदार को 44,339 वोटों से शिकस्त दी है। वहीं सिंगरौली में सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। यहां आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल 9354 वोटों से जीतीं है। उज्जैन में कांग्रेस के महेश परमार बीजेपी के मुकेश टटवाल से सिर्फ 736 वोट से हार गए। जबकि बुरहानपुर में बीजेपी की माधुरी पटेल ने कांग्रेस की शहनाज अंसारी को महज 542 वोटों से हराया। छिंदवाड़ा में कांग्रेस कैंडिडेट विक्रम अहाके जीते।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- बुरहानपुर के नतीजों से ये साफ हो गया है कि ओवैसी की पार्टी AIMIM, BJP की B टीम है। इनके सब लोग भाजपा का साथ देते हैं। बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने सिर्फ 542 से जीत दर्ज की। यहां ओवैसी की पार्टी AIMIM को 10 हजार से ज्यादा वोट मिले हमारा मुकाबला सिर्फ बीजेपी से नहीं था, ओवैसी सहित दूसरी पार्टी, पुलिस-प्रशासन और पैसे से था।

जानिए, कहां से कौन बना मेयर…

नगर निगम भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी क्या स्थिति
भोपाल मालती राय विभा पटेल भाजपा की जीत
इंदौर पुष्यमित्र भार्गव (593852 वोट मिले) संजय शुक्ला (459860 वोट मिले) भाजपा की जीत
ग्वालियर सुमन शर्मा (206349 वोट मिले) शोभा सिकरवार (235154 वोट मिले) कांग्रेस की जीत
जबलपुर डॉ. जितेंद्र जामदार (248853 वोट मिले) जगत बहादुर सिंह (293192 वोट मिले) कांग्रेस की जीत
खंडवा अमृता यादव (51925 वोट मिले) आशा मिश्रा (32160 वोट मिले) भाजपा की जीत
बुरहानपुर माधुरी पटेल (52823 वोट मिले) शहनाज अंसारी (52281 वोट मिले) भाजपा की जीत
छिंदवाड़ा अनंत धुर्वे (60577 वोट मिले) विक्रम अहाके (64363 वोट मिले) कांग्रेस की जीत
उज्जैन मुकेश टटवाल (134094 वोट मिले) महेश परमार (133358 वोट मिले) भाजपा की जीत
सागर संगीता तिवारी (70653 वोट मिले) निधि जैन (57939 वोट मिले) भाजपा की जीत
सिंगरौली चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा (25233 वोट मिले) अरविंद चंदेल AAP की रानी अग्रवाल की जीत (34585 वोट मिले)
सतना योगेश ताम्रकार (63292 वोट मिले) सिद्धार्थ कुशवाहा (38376 वोट मिले) भाजपा की जीत

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये जीत शिवराज सरकार में जनता के अटूट भरोसे का प्रतीक है। पीएम मोदी ने विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने ट्विट किया –

उज्जैन में दो बार बनी विवाद की स्थिति

उज्जैन में दो बार विवाद की स्थिति बनी। बीजेपी प्रत्याशी के जीतने पर कांग्रेस नतीजे से असंतुष्ट थी। कांग्रेस के आपत्ति जताने पर टेबुलेशन शुरू किया गया। इधर, BJP कार्यकर्ताओं ने भी इस बात पर धरना देना शुरू कर दिया कि उनके कैंडिडेट को जीत का प्रमाणपत्र जल्द दिया जाए। BJP नेताओं ने काउंटिंग सेंटर पर पुलिस से धक्कामुक्की की। इससे पहले कांग्रेस ने पुलिस से धक्कामुक्की की थी।

नतीजों से BJP गदगद

नतीजों से भाजपा गदगद है। पार्टी मुख्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से कैंडिडेट मालती राय का मुंह मीठा कराया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और दूसरे नेता भी साथ रहे। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और नगर परिषद में बराबरी की स्थिति रहती थी, लेकिन इस बार पालिका और परिषद की 80% सीटों पर भाजपा जीती है।

बुरहानपुर नगर निगम

बुरहानपुर से नगर निगम का पहला नतीजा सामने आया। यहां भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया। यहां नोटा को 677 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हार का दूसरा फैक्टर ओवैसी की पार्टी का रहा।

 

खंडवा नगर निगम

खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19,765 वोटों से हराया।

सतना नगर निगम

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24916 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया।

उज्जैन नगर निगम

उज्जैन में भाजपा कैंडिडेट मुकेश टटवाल 923 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस के महेश परमार को हराया। नतीजा आने से पहले कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कांग्रेस ने रीटोटलिंग की मांग की। इसके बाद टटवाल ने 736 वोट से जीत दर्ज की।

छिंदवाड़ा नगर निगम

छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से जीत गए।  18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस का मेयर बना।

सागर नगर निगम

सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं।

सिंगरौली नगर निगम

सिंगरौली से मध्यप्रदेश निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी का खाता खुला। आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने 9352 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को हराया।

इंदौर नगर निगम

इंदौर में BJP प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला को बड़े अंतर से हराया।

जबलपुर नगर निगम

लंबे समय तक जबलपुर नगर निगम के महापौर की कुर्सी में काबिज रहने वाली भाजपा को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *