ED की सोनिया से दूसरे दिन की पूछताछ शुरू …?

5 दिन पहले पूछे थे 25 सवाल, 50 की लिस्ट…

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ शुरू हो गई है। करीब सुबह 11 बजे सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका के साथ ED ऑफिस पहुंचीं। सोनिया से पूछताछ के लिए ED ने 50 सवालों की लिस्ट बनाई है, जिसमें 21 जुलाई को 25 पूछे गए थे।

इधर, कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हालांकि, दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए।

सोनिया से पूछताछ के 2 बड़े अपडेट्स…

  • कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की गई है। संसद सत्र चलने की वजह से प्रदर्शन करने पर रोक मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है।
  • कांग्रेस सांसद संसद के भीतर सोनिया गांधी से ED की पूछताछ का मुद्दा उठाएंगे। कांग्रेस ने इसको लेकर सोमवार को रणनीति तैयार की थी।

2 बड़े बयान…

1. अजय माकन कांग्रेस महासचिव – कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है और आप उसके नेताओं को सत्याग्रह के लिए राजघाट जाने से रोक रहे हो। लोकतंत्र में जिस दिन एक पहिया उलट गया, उस दिन लोकतंत्र नहीं बचेगा।

2. संबित पात्रा, भाजपा प्रवक्ता – कांग्रेस सत्याग्रह के नाम पर ड्रामा कर रही है। भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस अपना रही है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए ऐसा कर रही है।

50 सवालों की लिस्ट, 3 घंटे में सोनिया से पूछे गए थे 25 सवाल
ED सूत्रों के मुताबिक पहले दिन सोनिया गांधी से करीब 25 सवाल पूछे जा चुके हैं। ED ने सोनिया से पूछताछ के लिए 50 सवालों की एक लिस्ट तैयार की थी। इनमें नेशनल हेराल्ड से जुड़े ट्रस्ट, 10 जनपथ पर इसकी बैठक जैसे सवाल भी थे। हालांकि, 3 घंटे की पूछताछ के बाद अधिकारियों ने स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें घर जाने को कह दिया था।

21 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने सोनिया की पेशी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को हिरासत में लिया था।

राहुल भी जांच के घेरे में, 40 घंटे की हो चुकी है पूछताछ
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED 5 बार पूछताछ कर चुकी है। उनसे करीब 40 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए थे। अब सोनिया गांधी की पेशी हो रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जांच में शामिल होने के लिए पेश होना पड़ रहा है।

नेशनल हेराल्ड केस क्या है?
नेशनल हेराल्ड केस का मामला सबसे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 2012 अगस्त 2014 में ED ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के ही मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *