महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने डबरा सिटी थाने का किया निरीक्षण …?

थाने को दिए दस में से सात अंक, बल की कमी को किया जाएगा दूर….

ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्रीनिवास वर्मा आज देहात क्षेत्र के थानों के निरीक्षण पर निकले। वह सबसे पहले डबरा के सिटी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों की जांच भी की। अधिकारियों से अपराधों की समीक्षा भी की।

आपको बता दें कि आज पुलिस महानिरीक्षक श्रीनिवास वर्मा पुलिस कप्तान अमित सांघी के साथ डबरा के सिटी थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में सबसे पहले अधिकारियों की परेड ली। सीएम हेल्पलाइन के साथ अपराधों की भी जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को टिप्स भी दी।

पत्रकारों से उन्होंने कहा कि थाने को 10 में से 7 अंक दिए जाएंगे। कुछ मामलों में सुधार की आवश्यकता है। थाने में बल की भी कमी है, जिसे जल्दी दूर किया जाएगा। प्रोविशनल पीरियड पर नए अधिकारी आए हैं, जिनमें काम करने का जज्बा है। उन्हें आगे लाकर अपराधों पर अंकुश लगाए जाएगा। क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर उनका कहना था कि बाकायदा अपराधियों की सूची बनाई गई है। एक अधिकारी को दो अपराधी देकर उन्हें गिरफ्तार और उन पर अंकुश लगाने का जिम्मा सौंपा है। काफी लंबे समय से एडिशनल एसपी के डबरा में ऑफिस बनाए जाने की मांग पर उनका कहना था कि बात सही है इसके बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाएगा।

नए रंग रूप में दिखा डबरा थाना

आज डबरा थाना नए रंग रूप में दिख रहा था। डबरा थाने में दो दिन पहले गंदगी और अव्यवस्थाएं थी। आज हरियाली पार्किंग की व्यवस्था के साथ अंदर की व्यवस्थाएं देखकर लग रहा था कि कोई प्राइवेट कंपनी का ऑफिस हो। लोगों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को समय समय पर थानों का निरीक्षण करते रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *