भिंड में नपा इंजीनियर्स को नोटिस … ?
कलेक्टर ने नगर पालिका के अफसरों से पूछा- निर्माण कार्य में लेटलतीफी का कारण …
भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस इन दिनों एक्शन मूड में नजर आ रहे है। बुधवार को भिंड कलेक्टर ने शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे सीवर निर्माण कार्य व गौरी सरोवर के पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर अफसरों को तलब किया। उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी का कारण पूछा। इस पर नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर्स संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। इस बात से खिन्न होकर कलेक्टर ने दोनों विभाग के इंजीनियर्स को कारण बताओ नोटिस थमाया।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने कलेक्ट्रेट में नगरपालिका के कार्यों की समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने टाटा वर्क्स द्वारा सीवर निर्माण कार्य की गति धीमी पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर नगर पालिका अफसरों से सवाल जवाब किए। इस दौरान निर्माण एजेंसी टाटा वर्क्स के अफसरों को जवाब गुमराह करने वाला रहा। इस बात पर कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई। वहीं सीएमओ भिण्ड को टाटा वर्क्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने इस दौरान एमपीयूडीसी के डीपीएम से चर्चा कर टाटा वर्क्स कम्पनी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। इसके बाद कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने इस संबंध में कमिश्नर अर्बन से भी चर्चा की और कार्रवाई किए जाने की बात कही।
गौरी सरोवर का पुल लेट क्यों हो रहा?
इंजीनियर्स के साथ बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने गौरी सरोवर पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में हो रहे देरी पर नगरपालिका के इंजीनियर्स से सवाल किए। कलेक्टर ने पूछा कि गौरी सरोवर का पुल निर्माण पूरा होने में देरी क्यों हो रही है। इस संबंध में नगर पालिका के सहायक यंत्री दीपक अग्रवाल संतोष जनक जवाब न देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गएए।इसी के साथ कार्य में देरी पर कलेक्टर ने ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लिए की बात कही।