कांग्रेस का दांव : असंतुष्टों को मनाने के लिए कवायद शुरू !

कांग्रेस का दांव……प्रदेश में 1000 असंतुष्टों को मनाने के लिए कवायद शुरू, अभी संगठन में, और सरकार बनी तो बागियों को मंडलों में एडजस्ट करेंगे

अब तक योगेंद्र सिंह जादौन ‘बंटी बना’ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शुजालपुर, निवाड़ी से रोशनी यादव,सोहागपुर से सतपाल पलिया और ग्वालियर ग्रामीण के केदार कंसाना को मना लिया गया है। धार से पूर्व सांसद रहे गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भी कमलनाथ से चर्चा के बाद मान गए हैं, वे मनावर से टिकट मांग रहे थे। यहां से कांग्रेस ने डा. हीरालाल अलावा को टिकट दिया है।

दरअसल, कांग्रेस में 5 सर्वे और 11 बिंदु, नारी सम्मान योजना और जनाक्रोश यात्रा में सक्रियता, दो बार हारने वालों को टिकट नहीं, का क्राइटेरिया तय किया गया था। पर करीब 100 सीटें ऐसी रही जहां ये फार्मूला फेल हो गया।

सर्वे में 4 प्रत्याशियों में से एक का चयन होना था, लेकिन कई सीटें ऐसी रही जहां पांचवां नाम आने से वहां के उम्मीदवारों में नाराजगी है। वहीं, उत्तर भोपाल, दक्षिण पश्चिम, हुजूर, गोविंदपुरा, बैरसिया, बड़नगर, सुमावली, सुरखी, सागर और नरयावली सीटें ऐसी रहीं, जहां बागियों से चर्चा चल जा रही है।

कमलनाथ, दिग्विजय और सुरजेवाला ने की असंतुष्टों से बात

2 दिन में 20 को संगठन में जिम्मेदारी…

बागियों को संगठन में पद देने का रास्ता खुला हुआ है। इनमें प्रदेश स्तर पर महामंत्री, कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में 20 से ज्यादा असंतुष्टों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। कांग्रेस के ये असंतुष्ट अब पीसीसी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए कांग्रेस संगठन में काम देखेंगे।

1000 से ज्यादा जगह खंगाल रखी है...

कांग्रेस के करीब 1000 असंतुष्टों को मनाने की कवायद जारी है। इस में सरकार बनने पर निगम-मंडल और बोर्ड में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के करीब 90 पदों पर कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री का दर्जा देकर एडजस्ट किया जाएगा। इसके अलावा आयोग, विकास प्राधिकरणों, सहकारी संस्थाओं आदि में कांग्रेस ने अब तक 1000 ऐसी जगह खंगाली हैं, जहां पार्टी के असंतुष्टों को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे।

इनकी नाराजगी पड़ सकती है भारी….

  • कांग्रेस के बागी सुरपाल सिंह ने जोबट से निर्दलीय फाॅर्म भरा है।
  • बड़नगर से मोहन सिंह पलदूना ने निर्दलीय नामांकन जमा किया। पलदूना फाॅर्म जमा करने गए उस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
  • सुमावली से कुलदीप सिंह सिकरवार कांग्रेस के बागी हो गए हैं, सिकरवार बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं, उनकी नाराजगी कांग्रेस पर भारी पड़ रही है।
  • उत्तर भोपाल से नासिर इस्लाम ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। नासिर ने 2008 से भोपाल मध्य से चुनाव लड़ा था, उस दौरान वे महज 2500 वोटों से हारे थे।
  • बैरसिया से जिला पंचायत सदस्य विनय मैहर की नाराजगी पार्टी के प्रत्याशी को भारी पड़ सकती है। हालाकि वे खुलकर मैदान में नहीं आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *