नतीजों का दखल …? भाजपा में सभापति के लिए सोशल इंजीनियरिंग, भोपाल में दलित किशन, इंदौर में ओबीसी मुन्नालाल और ग्वालियर में ठाकुर मनोज चलाएंगे; शहर सरकार की परिषद

  • भाजपा ने विधानसभा चुनाव को देखकर बनाई रणनीति, महापौर चुनाव हारने वाले नगर निगमों में भी कब्जा
  • 14 निगम में से 11 में भाजपा के सभापति,दो के चुनाव बाकी

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस में परिषद चलाने वाले सभापति और अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। भाजपा अभी तक के परिणामों में 11 नगर निगम में अपने सभापति बना चुकी है। इनमें मेयर का चुनाव हारने वाले तीन शहर शामिल हैं। भाजपा संगठन ने तीन बड़े शहर भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में सभापति के लिए सोशल इंजीनियरिंग पर जोर दिया है।

नगर पालिका और नगर परिषद के 8 अगस्त 169 निकाय के चुनाव हो चुके हैं। इनमें से 151 पर भाजपा जीत चुकी है। कांग्रेस 18 सीट पर अपने अध्यक्ष बनवा सकी है। सांची नगर परिषद का चुनाव हारने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने बाकी चुनावों की कमान अपने हाथों में ले ली है।

14 निगम में से 11 में भाजपा के सभापति,दो के चुनाव बाकी

भोपाल- महापौर के लिए विधायक एकजुट थे। सभापति पद भाजपा प्रदेश संगठन की पसंद पर बना है। दलित किशन सूर्यवंशी सोशल इंजीनियरिंग में फिट बैठते हैं। ओबीसी और सामान्य वर्ग के दो दावेदार समीकरण में बाहर हो गए।

इंदौर- पांच बार के पार्षद मुन्नालाल यादव को मौका मिला। ब्राम्हण महापौर के साथ ओबीसी यादव का तालमेल।

ग्वालियर- सभापति के लिए ठाकुर मनोज तोमर को चुनकर जातिगत समीकरण बनाया है। वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक हैं।

इन शहरों में भी समीकरणों पर जोर

  • रीवा में महापौर के दावेदार रहे व्यंकटेश पांडे बने
  • उज्जैन में मंत्री मोहन यादव की बहन कलावती यादव को बनाया है।
  • सिंगरौली में देवेश पांडे को चुना है।
  • सागर में एससी वर्ग की वृंदावन अहिरवार को मौका दिया।
  • कटनी में ब्राह्मण मनीष पाठक का नाम दिया। मेयर पर ब्राहम्ण प्रत्याशी हार गई थी
  • देवास में जाति का संतुलन नहीं साधा। रवि जैन को चुना। महापौर-सभापति दोनों वैश्य।

कांग्रेस – 3 निगम में जीती

कांग्रेस की 16 नगर निगमों में इकलौते मुरैना नगर निगम में परिषद बनी है, कांग्रेस ने वहां अनुभव और जातीय समीकरणों को देखते हुए सभापति का चुनाव किया है। यह सीट एससी वर्ग के लिए सुरक्षित थी वहां से कांग्रेस की मेयर शारदा सोलंकी बनी हैं। वहीं, परिषद का सभापति राधारमण दंडोतिया को बनाया गया है, वे सामान्य वर्ग से हैं। शबिस्ता जकी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, वे तीसरी बार पार्षद हैं। बुरहानपुर में अनिता यादव और छिंदवाड़ा में धर्मेंद्र मांगू को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इंदौर नगर निगम में चिंटू चौकसे को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है, वे दो भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय और दो नंबर से विधायक रमेश मेंदोला के विधानसभा क्षेत्र-2 नंबर से पार्षद का चुनाव जीते हैं। चिंटू कांग्रेस में दिग्विजय के करीबी माने जाते हैं। उप नेता प्रतिपक्ष विनीतका यादव और मुख्य सचेतक फौजिया शेख अलीम को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *