महिला कॉन्स्टेबल के लिए थाने में चली गोली …?

उससे दोस्ती को लेकर दो सिपाही भिड़े, SHO समेत 5 सस्पेंड; डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के आदेश ..

बरेली के बहेड़ी थाने में महिला कांस्टेबल से दोस्ती के लिए दो सिपाही आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ा कि आपा खोकर एक सिपाही ने दूसरे पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली सिपाही को नहीं लगी। दीवार में जाकर धंस गई। इस घटना के बाद वहां हंगामा मच गया।

रात भर बहेड़ी थाने की पुलिस ने मामला दबाए रखा। हालांकि, महिला कांस्टेबल के लिए थाने में फायरिंग की बात SSP तक पहुंच गई। SSP ने इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया।

यह तस्वीर मोनू की है। इसने योगेश पर गोली चलाई।
यह तस्वीर मोनू की है। इसने योगेश पर गोली चलाई।

महिला सिपाही से दोस्ती को लेकर आपस में भिड़े
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थाने में मोनू और योगेश दो सिपाही हैं। वहां एक महिला सिपाही भी तैनात है। चर्चा है कि मोनू और योगेश दोनों ही उसके प्रति सॉफ्ट कार्नर रखते हैं। दोनों उससे दोस्ती करना चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं, दोनों सिपाही एक-दूसरे को रोड़ा भी मानते हैं।

यह सिपाही योगेश है, जिसके ऊपर मोनू ने गोली चलाई थी।
यह सिपाही योगेश है, जिसके ऊपर मोनू ने गोली चलाई थी।

सोमवार रात महिला कांस्टेबल को लेकर दोनों के बीच थाने में झगड़ा शुरू हो गया। बात हाथापाई तक आ गई। इसी दौरान थाने में रिवाल्वर जमा करने आए एक दरोगा की रिवाल्वर छीन कर मोनू ने योगेश पर फायर कर दिया। फायरिंग के तुरंत बाद थाने के दूसरे स्टाफ ने दोनों को अलग किया।

यह बहेड़ी थाने के SHO सतेंद्र भड़ाना हैं। इन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है।
यह बहेड़ी थाने के SHO सतेंद्र भड़ाना हैं। इन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है।

5 सस्पेंड, SSP ने दिए विभागीय जांच के आदेश
बहेड़ी पुलिस ने मामला दबा लिया। मगर, फिर भी बात अफसरों तक पहुंच गई। तुरंत एसपी क्राइम बहेड़ी थाने पहुंचे। जांच की, तो मामला सही निकला। उन्होंने अपनी रिपोर्ट SSP को सौंप दी। SSP ने थाना बहेड़ी इंचार्ज सतेंद्र भड़ाना, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार सिंह, सिपाही मोनू पांडेय, सिपाही योगेश और सिपाही मनोज को सस्पेंड कर दिया।

बताया जा रहा है कि सिपाही मनोज इस मामले में योगेश का साथ दे रहा था। इसकी वजह से उसे सस्पेंड किया गया है। SSP सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम अनिल सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
इस मामले में इंस्पेक्टर क्राइम अनिल सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

10 दिन पहले शुरू हुआ था विवाद
चर्चा है कि इससे पहले लगभग 10 दिन पहले मोनू और योगेश में महिला सिपाही को लेकर झगड़ा हो चुका है। महिला सिपाही बहेड़ी में किराए पर रहती है। एक दिन मोनू उसके घर गया था। चूंकि, महिला सिपाही अन-मैरिड है। इसलिए मोहल्ले वालों ने सिपाही मोनू के आने पर ऐतराज जताया था। इस पर थोड़ी बहुत बहस हुई और मोनू वहां से वापस आ गया।

यह तस्वीर सिपाही मनोज की है, जो सिपाही योगेश का साथ दे रहा था।
यह तस्वीर सिपाही मनोज की है, जो सिपाही योगेश का साथ दे रहा था।

यह बात सिपाही योगेश को पता चली। इस पर वह महिला सिपाही के घर उसे समझाने पहुंच गया। यह बात मोनू को पता चली, तो वह भी पहुंच गया। वहां दोनों में झगड़ा भी हुआ था। इसी बात को लेकर सोमवार को फिर से थाने में दोनों में विवाद हुआ था। अब फायरिंग मामले के बाद महिला सिपाही छुट्‌टी पर चली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *