पीलीभीत में दुष्कर्म का विरोध करने पर दलित किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

पीलीभीत में दुष्कर्म के विरोध पर दलित किशोरी को दो युवकों ने जिंदा जला दिया। किशोरी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला 7 सितंबर का बताया जा रहा है।

घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। दोपहर में किशोरी घर में खाना बना रही थी। तभी राजवीर और ताराचंद उसके घर में घुस आए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब वह ऐसा नहीं कर पाए, तो उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। शनिवार को होश में आने पर किशोरी ने यह बयान दिया।

………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *