विधानसभा चुनाव-2023:30 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट …?

विधानसभा चुनाव-2023:30 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट
, जिनमें 16 लाख से ज्यादा नाम इसी साल जुड़ेंगे; अब तक सबसे ज्यादा
ऐसे होती रही वोटर की घट-बढ़, सबसे ज्यादा 14 लाख युवा वोटर 2018 से नवंबर 2022 के बीच जुड़े

प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 21 साल के 30 लाख युवा वोटर पहली बार वोट करेंगे। यह पहला मौका है जब मतदाता सूची अपडेट किए जाने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत 17 लाख नए आवेदन आए हैं, जिनमें 18 साल के 16 लाख 25 हजार युवा हैं। 2018 जनवरी में जुड़े नए युवा मतदाता 10 से 12 लाख के बीच थे। यही ट्रेंड नए जुड़ने वाले मतदाताओं का पूर्व में रहा। प्रदेश में हर साल 4 लाख युवा 18 की उम्र पार करते हैं।

ऐसे होती रही वोटर की घट-बढ़, सबसे ज्यादा 14 लाख युवा वोटर 2018 से नवंबर 2022 के बीच जुड़े - Dainik Bhaskar

मप्र में 30 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार वोट करेंगे जो कुल वोटिंग का 8 से 10 फीसदी होगा। पिछले चुनाव में भाजपा और कांग्रेस बीच हार जीत का अंतर 1 प्रतिशत रहा। उम्मीदवारों में हार जीत 5 से 7 प्रतिशत वोटों के अंतर से हुई। मप्र में वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी होना अभी बाकी है। इसके बाद फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित होगी। बाद में नाम जुड़वाने और घटाने का यह क्रम अक्टूबर और नवंबर के महीने तक चलता रहेगा।

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की जीत का अंतर 1 प्रतिशत था

2018 विधानसभा चुनाव

7 सीटों पर भाजपा 4337 वोटों से पिछड़ी, सरकार बनाने से चूकी

मप्र में पिछले 2018 के विधानसभा चुनावों में 7 सीटें ऐसी थी, जहां भाजपा 4337 वोटों से पीछे रह गई थी और सरकार बनाने से चूक गई थी। बीजेपी को 41.0 प्रतिशत वहीं कांग्रेस को 40.9 प्रतिशत वोट मिले थे। इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर ज्यादा था, लेकिन कांग्रेस ने 115 सीटें जीती थी। भाजपा को 109 सीटें मिल गई थी।

चुनाव से एक महीने पहले तक जुड़ेंगे नाम

नए नाम जुड़ने के बाद प्रदेश में कुल वोटर 5 करोड़ 40 लाख हो जाएंगे

मप्र में 2022 नवंबर की स्थिति में वोटर की संख्या 5,26,16,915 है। 18 साल नए युवाओं के नाम जुड़ने के बाद यह संख्या 1 जनवरी की स्थिति में 5 करोड़ 40 लाख पार कर जाएगी। कुल वोटर्स में 18 से 21 साल से युवाओं की यह संख्या 30 लाख के करीब होगी। प्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के समय वोटर्स की संख्या 5,03,94,086 थी, जिसमें पहली बार लगभग 21 लाख युवा वोटर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *