सभी 17 निगमों में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप ..?

6 मेयर सीट पर 1 लाख से ज्यादा अंतर से हराया, सपा-बसपा जीरो; शाहजहांपुर को मिला पहला मेयर …

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन और आगरा में 1 लाख से ज्यादा अंदर से विपक्ष को हराया है। सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी ने रिजल्ट आने के बाद हंगामा किया। इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर रि-काउंटिंग कराने की मांग की।

शाहजहांपुर को भाजपा का पहला मेयर मिला है। कानपुर नगर निगम में भाजपा की मेयर कैंडिडेट प्रमिला पांडेय दूसरी बार मेयर बनी हैं। उन्होंने करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। लखनऊ में भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने सपा की वंदना मिश्रा को 204161 वोट से हराया है।

गाजियाबाद से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 2.87 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। प्रयागराज में भाजपा के उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी 1 लाख 29 हजार 394 मतों से सपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को मात दी है। अजय कुमार को 1 लाख 62 हजार 42 मत मिले। यहां कुल 494344 वोट पड़े थे।

​​​​​​17 नगर निगम में मेयर प्रत्याशी के रिजल्ट…

सीट जीते हारे
गोरखपुर भाजपा सपा
प्रयागराज भाजपा सपा
वाराणसी भाजपा कांग्रेस
मेरठ भाजपा AIMIM
फिरोजाबाद भाजपा सपा
बरेली भाजपा निर्दलीय
अलीगढ़ भाजपा सपा
गाजियाबाद भाजपा बसपा
अयोध्या भाजपा सपा
शाहजहांपुर भाजपा सपा
कानपुर भाजपा सपा
झांसी भाजपा कांग्रेस
लखनऊ भाजपा सपा
आगरा भाजपा बसपा
मुरादाबाद भाजपा कांग्रेस
सहारनपुर भाजपा बसपा
मथुरा-वृंदावन भाजपा सपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *