दिल्ली की अदालतों में थम नहीं रही आपराधिक घटनाएं ..?
1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, 2700 CCTV कैमरे, फिर भी दिल्ली की अदालतों में थम नहीं रही आपराधिक घटनाएं
Delhi Court Firing वर्ष 2020 में तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की पुलिस से हिंसक झड़प हुई थी इसमें कई लोग घायल हुए थे। संगीन वारदातों के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है कि सुरक्षा जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सुरक्षा को लेकर दिल्ली जिला न्यायालयों में 1000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी 2700 सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं।