भोपाल : अपात्रों के आयुष्मान बनाने वाले 4 गिरफ्तार !

नौकरी छोड़ने के बाद करता रहा लॉगिन, 6000 फर्जी आयुष्मान कार्ड बना डाले

28 फरवरी को दर्ज हुआ था केस :

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 फरवरी को महाप्रबंधक (विधि) आयुष्मान भारत निरामय डाॅ. आदर्श महेश शुक्ला की शिकायत पर विडाल कंपनी के पूर्व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अनुराग श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच ने 1 मार्च को मुख्य आरोपी नमो नगर कॉलोनी, ग्वालियर बाइपास शिवपुरी निवासी अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था।

अनुराग ने एसएचए की आईडी से गंजबासौदा में कॉमन सर्विस सेंटर का काम करने वाले ग्राम हथौड़ा विजय नगर, गंजबासौदा निवासी प्रकाश पंथी और मुंगावली सरकारी अस्पताल के आयुष्मान मित्र राहत खान को अपात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने थे। क्राइम ब्रांच ने प्रकाश और राहत को भी गिरफ्तार किया था। विवेचना के दौरान क्राइम ब्रांच ने 14 मार्च को ग्राम हिनौतिया केसली, सागर निवासी विकास दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ऐसे बनाए गए फर्जी कार्ड

फर्जी कार्ड अशोक नगर में विडाल कंपनी में डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर रहे अनुराग श्रीवास्तव की एसएचए की लॉगिन आईडी का उपयोग कर बने हैं। उसे फरवरी 2022 में एसएचए की लॉगिन आईडी दी गई थी। 22 मई 2022 को विडाल का टेंडर समाप्त होने पर अनुराग को हटा दिया गया था। नौकरी से हटाए जाने के बाद भी वह एसएचए की आईडी से रिजेक्ट फाॅर्म अप्रूव कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *