48 हजार युवा पहली बार वोट डालेंगे !

48 हजार युवा पहली बार वोट डालेंगे, 80 साल से ऊपर के बुर्जुग हो गए 4560 कम

मतदाता सूची का प्रकाशन, छह विधानसभा में 16.25 लाख वोटर, छह विधानसभा के मतदाता ऑनलाइन भी देख सकते हैं अपने नाम को,

मतदान केंद्र भी जानकारी मिल जाएगी

48 हजार युवा पहली बार वोट डालेंगे, 80 साल से ऊपर के बुर्जुग हो गए 4560 कम
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया। जिले की छह विधानसभा में 16 लाख 25 हजार 768 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जिसमें 18 से 19 साल के 48 हजार 11 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। दूसरे चरण के पुनरीक्षण में तेज गति से नए मतदाता जुड़े थे। इस बार 80 वर्ष से ऊपर के 4 हजार 560 बुर्जुगों की मौत हो गई, जिसकी वजह से उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इस वजह से इनकी संख्या 17 हजार 505 रह गई है।
बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। उन्हें मतदाता सूची की कॉपी भी प्रदान की गई। इसके साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया। हालांकि ईओरओ ने घर-घर जो सर्वे किया था, उसकी रिपोर्ट पर अभी अंतिम फैसला लंबित है। दो चरणों में पुनरीक्षण किया गया था। मतदाता अपना नाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मतदाता नाम के साथ-साथ मतदान केंद्र की भी जानकारी मिल जाएगी।
जेंडर रेसियो में सबसे ज्यादा महिलाएं ग्वालियर दक्षिण में
मतदाता सूची के जेंडर रेसियो में सबसे ज्यादा महिला मतदाताओं की संख्या ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में है। 1000 पुरुषों पर 929 महिलाएं हैं। 71 महिलाएं ही कम हैं।
– ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में 1000 हजार पुरुषों पर 863 महिलाएं हैं। छह विधानसभा की तुलना में इस विधानसभा में सबसे ज्यादा अंतर हैं।
एक नजर में मतदाता सूची
छह विधानसभा में कुल मतदाता- 1625768
पुरुष-859446
महिला-766263
थर्ड जेंडर-59
शासकीय कर्मचारी- 4732
80 से ऊपर के बुजुर्ग- 17505
जेंडर रेसियो- 1000 पुरुषों पर 892 महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *