क्या होता है घोषणा पत्र और क्यों जारी किया जाता है?

भाजपा के घोषणा-पत्र में 500 से कम का सिलेंडर
12वीं की हर छात्रा को स्कूटी, बुजुर्ग किसानों को पेंशन; जानिए और क्या वादे

क्या होता है घोषणा पत्र और क्यों जारी किया जाता है?

घोषणा पत्र किसी भी राजनीतिक दल का लिखित दस्तावेज होता है। घोषणा पत्र के जरिए राजनीतिक दल बताते हैं कि उनकी सरकार बनती है तो जनता के लिए कौन सी योजनाएं और नीतियां लागू करेंगे।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने मेनिफेस्टो या घोषणा पत्र को किसी राजनीतिक दल की नीति और उद्देश्यों की सार्वजनिक घोषणा के रूप में परिभाषित किया है। राजनीतिक दलों का घोषणा पत्र वोटर्स के लिए संदर्भ दस्तावेज या बेंचमार्क के रूप में काम करता है। वोटर्स, घोषणा पत्र को देखकर फैसला ले सकते हैं कि उन्हें अपनी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किस दल को वोट देना चाहिए।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से 12 दिन पहले 5 नवंबर को भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। बीजेपी ने इस बार भी इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। सूत्रों का कहना है कि ये संकल्प पत्र कांग्रेस के वचन पत्र का जवाब होगा।

लाड़ली बहना योजना के जरिए 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं पर फोकस करने वाली भाजपा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपए से कम करने का वादा कर सकती है। इसके अलावा 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली हर छात्रा को स्कूटी देने का भी ऐलान किया जा सकता है। इस साल के बजट में शिवराज सरकार ने टॉपर छात्राओं को फ्री में स्कूटी देने का ऐलान किया था। अब इसका दायरा बढ़ाकर इसमें 12वीं कक्षा की सभी छात्राओं को शामिल करने की तैयारी है।

युवाओं को साधने के लिए हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार का वादा भी संकल्प पत्र में शामिल हो सकता है। शिवराज खरगोन की एक जनसभा में पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं।

भाजपा प्रवक्ता मिलन भार्गव कहते हैं कि संकल्प पत्र जल्द ही जनता के सामने आ जाएगा। इसमें किसान, युवा और आदिवासी वर्गों के लिए भी कई लुभावने वादे किए जा सकते हैं।

सबसे पहले समझते हैं संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए क्या…

किसानों के लिए पेंशन और स्थायी बिजली कनेक्शन

गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। अभी गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपए है, इसे 2500 रुपए तक किया जा सकता है। इसके अलावा खेतों में सिंचाई के लिए स्थायी कनेक्शन देने की घोषणा भी हो सकती है।

आदिवासी छात्रों के लिए एकेडमी और खेल महोत्सव
आदिवासी वर्ग को लुभाने के लिए भाजपा हर साल आदिवासी खेल महोत्सव का ऐलान कर सकती है। महोत्सव का आयोजन सरकारी खर्च पर होगा और इसमें उन्हीं खेलों को शामिल किया जाएगा जो आदिवासी इलाकों में लोकप्रिय हैं। इसके अलावा आदिवासी युवाओं को सरकारी नौकरी की तैयारी करवाने के लिए एकेडमी का संचालन किया जा सकता है।

इसके अलावा मनरेगा स्कीम के तहत रोजगार की गारंटी के दिन 100 से बढ़ाकर 150 किए जा सकते हैं, ताकि लोगों को गांव में ही रोजगार मिल सके।

घोषणा पत्र में देरी भी भाजपा की रणनीति का हिस्सा

कांग्रेस चुनाव से एक महीने पहले 17 अक्टूबर को अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है। भाजपा इतनी देरी से घोषणा पत्र क्यों ला रही है। सूत्रों का कहना है कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि लोक लुभावन घोषणाएं वोटिंग की तारीख तक लोगों के दिमाग में रहें। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ये सब कुछ एक रणनीति के तहत किया जा रहा है। कांग्रेस के वचन पत्र की बातों को लोग भूल चुके हैं।

कांग्रेस ने 17 अक्टूबर को भोपाल में अपना वचन पत्र जारी किया था।
कांग्रेस ने 17 अक्टूबर को भोपाल में अपना वचन पत्र जारी किया था।

17 नवंबर को है वोटिंग

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग है। इस लिहाज से भाजपा के पास संकल्प पत्र के प्रचार के लिए 10 दिन होंगे। भाजपा इन 10 दिनों में अपने सभी स्टार प्रचारकों से कहेगी कि वो इसके वादों का जमकर प्रचार करें। इससे लोग याद रख सकें कि सरकार बनने पर उन्हें क्या लाभ मिल सकता है।

भाजपा अपने संकल्प पत्र में जिन बिंदुओं को शामिल कर सकती है, कमोबेश वैसे ही बिंदु कांग्रेस अपने वचन पत्र में शामिल कर चुकी है।

कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र में ये बिंदु कॉमन

खबर से जुड़ा GK

क्या होता है घोषणा पत्र और क्यों जारी किया जाता है?

घोषणा पत्र किसी भी राजनीतिक दल का लिखित दस्तावेज होता है। घोषणा पत्र के जरिए राजनीतिक दल बताते हैं कि उनकी सरकार बनती है तो जनता के लिए कौन सी योजनाएं और नीतियां लागू करेंगे।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने मेनिफेस्टो या घोषणा पत्र को किसी राजनीतिक दल की नीति और उद्देश्यों की सार्वजनिक घोषणा के रूप में परिभाषित किया है। राजनीतिक दलों का घोषणा पत्र वोटर्स के लिए संदर्भ दस्तावेज या बेंचमार्क के रूप में काम करता है। वोटर्स, घोषणा पत्र को देखकर फैसला ले सकते हैं कि उन्हें अपनी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किस दल को वोट देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *