महिलाओं से अश्लील हरकतें, गंदे कमेंट MP में सबसे ज्यादा ?

महिलाओं से अश्लील हरकतें, गंदे कमेंट MP में सबसे ज्यादा ….
 2022-23 में देशभर में 25741 मामले; शहरों में नागपुर पहले, इंदौर छठे नंबर पर 

केंद्र सरकार ने यह रिपोर्ट तैयार करवाई है, जिससे नैतिक मूल्यों से जुड़े क्राइम के मामलों का आकलन किया जा सके। साथ ही जिन राज्यों में ऐसे अपराध ज्यादा हो रहे हैं, वहां की सरकारों को इस ओर ध्यान देने का निर्देश दिया जाए।

टॉप 8 राज्य जहां सबसे ज्यादा मामले

राज्य मामले
मध्यप्रदेश 10,133
तमिलनाडु 5,356
महाराष्ट्र 4,222
उत्तर प्रदेश 2,874
केरल 955
आंध्र प्रदेश 657
छत्तीसगढ़ 579
असम 343

रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं से अश्लील इशारे और कमेंट करने के मामलों में महाराष्ट्र का नागपुर शहर टॉप पर और मुंबई दूसरे स्थान पर है। वहीं, देश का सबसे साफ शहर इंदौर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। देश के 19 बड़े शहरों में भी ऐसे क्राइम दर्ज किए गए।

शहर केस
नागपुर 471
मुंबई 121
कानपुर 95
कोच्चि 52
कोझिकोड 50
इंदौर 44
चेन्नई 25
हैदराबाद 20
गाजियाबाद 12
दिल्ली 10
पुणे 10

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *