चुनावी बिगुल बजते ही केजरीवाल ने भरी हुंकार, जानिए किसके भरोसे दिल्ली में लड़ेंगे इलेक्शन

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी.  अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “यह चुनाव किए गए कार्यो पर आधारित होगा. ” चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव आठ फरवरी को होंगे और 11 फरवरी को मतों की गिनती होगी.

आम आदमी पार्टी को भरोसा है कि पिछले पांच साल में शहर में उसने जो काम किया है, उसके लिए उसे दोबारा चुना जाएगा.  कैबिनेट मंत्री और पार्टी के दिल्ली प्रमुख गोपाल राय ने कहा कि पार्टी अपने काम के आधार पर चुनाव लड़ेगी.

AAP

@AamAadmiParty

ये चुनाव काम पर होगा।

View image on Twitter

आप ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज तीन सीटों पर सिमट गई थी.  वहीं कांग्रेस उस चुनाव में अपना खाता तक नहीं खोल सकी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *