विजयपुर के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं मुकदमे ?
बुधनी/विजयपुर उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी …..
एक साल में रावत के खातों में बढ़े 91.97 लाख; विजयपुर के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं मुकदमे
प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट के लिए होने वाले उप चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों ने व्यक्तिगत ब्यौरा भी दिया है। एक साल पहले विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद मंत्री बने रामनिवास रावत के बैंक खातों में 91 लाख 97 हजार रुपए बढ़ गए हैं। अक्टूबर 2023 में विधानसभा चुनाव के समय उनके बैंक खातों में 30 लाख 1 हजार 926 रुपए जमा थे, जो विधानसभा उपचुनाव के दौरान शुक्रवार तक भरे गए शपथ पत्र में बढ़कर एक करोड़ 30 लाख 99 हजार 922 रुपए हो गए हैं।
इसी तरह, विदिशा से सांसद का चुनाव लड़ने वाले रमाकांत भार्गव की कुल संपत्ति 2.40 करोड़ थी, जो बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए जमा शपथ पत्र में 2 करोड़ 72 लाख 26 हजार 172 रुपए बताई गई है। इनकी संपत्ति में 32 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। विजयपुर के भाजपा-कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों पर मुकदमा भी दर्ज हैं।
विजयपुर से भाजपा प्रत्याशी रावत पर 2 करोड़ का लोन
विजयपुर से बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत के खिलाफ ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाने में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति चुनावी सभा करने का मामला दर्ज है। उनकी आय पिछले पांच वर्षों में बदलती रही है, जिसमें 2020-21 में सबसे अधिक 27 लाख 83 हजार 927 रुपए रुपए रही। वहीं 2023-24 में उनकी आय 21 लाख 85 हजार रुपए है।
रावत की कुल चल संपत्ति 2 करोड़ 90 लाख 7 हजार 822 रुपए और अचल संपत्ति 7 करोड़ 20 लाख है, जबकि कुल लोन 2 करोड़ 10 लाख 78 हजार 347 रुपए है। उनके पास 170 ग्राम सोना, रिवाल्वर 12 बोर की और माउजर बंदूक भी है।
एक साल पहले विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद मंत्री बने रामनिवास रावत के बैंक खातों में 91 लाख 97 हजार रुपए बढ़ गए हैं। विदिशा से सांसद का चुनाव लड़ने वाले रमाकांत भार्गव की कुल संपत्ति 2.40 करोड़ थी, जो बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए जमा शपथ पत्र में 2 करोड़ 72 लाख 26 हजार 172 रुपए बताई गई है। इनकी संपत्ति में 32 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा के पास कराहल थाने में साधारण विवाद और मारपीट से संबंधित दो अपराध दर्ज हैं।
आयकर विवरण में रावत की आय
- 2018-19 में आय -12 लाख 57 हजार 400 रुपए
- 2019-20 में आय -14 लाख 56 हजार 890 रुपए
- 2020-21 में आय -27 लाख 83 हजार 927 रुपए
- 2021-22 में आय -20 लाख 65 हजार 370 रुपए
- 2022-23 में आय- 16 लाख 68 हजार 599 रुपए
- 2023-24 में आय- 21 लाख 85 हजार रुपए
कांग्रेस उम्मीदवार मल्होत्रा की आय का स्त्रोत सरपंची और खेती
विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा के पास कराहल थाने में साधारण विवाद और मारपीट से संबंधित दो अपराध दर्ज हैं। उनके पास 1 लाख 55 हजार रुपए की नकद राशि है और बैंक में 2 लाख 2 हजार रुपए जमा हैं। उनके पास मोटर साइकिल, एक्टिवा, महिंद्रा पिकअप और महिंद्रा थार जैसे वाहन हैं। उन्होंने पिकअप पर 14 लाख और महिंद्रा थार पर 17 लाख का बैंक लोन लिया है, जिससे कुल लोन 31 लाख हो जाता है। जेवरात का कोई विवरण नहीं है। उनकी आय का स्त्रोत सरपंची और अधबंटाई पर खेती है।

बुधनी से भाजपा कैंडिडेट भार्गव पर कोई क्राइम केस नहीं
बुधनी से भाजपा उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उनके पास 3 लाख 90 हजार रुपए की नकद राशि है, जबकि बैंक में 1 करोड़ 36 लाख 74 हजार 256 रुपए जमा हैं। उन्होंने 18 लाख 40 हजार रुपए का लोन दिया है और 29 लाख 37 हजार रुपए का लोन लिया है। उनके पास एक 12 बोर की बंदूक और एक रिवॉल्वर है। उनकी कुल चल संपत्ति 1 करोड़ 2 लाख 26 हजार 168 रुपए और अचल संपत्ति 1 करोड़ 70 लाख रुपए है।
आयकर विवरण में रमाकांत की आय
- 2019-20 में आय-11 लाख 91 हजार 534 रुपए
- 2020-21 में आय-22 लाख 58 हजार 56 रुपए
- 2021-22 में आय-21 लाख 62 हजार 253 रुपए
- 2022-23 में आय-14 लाख 48 हजार 958 रुपए
- 2023-24 में आय-20 लाख 58 हजार 693 रुपए
कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पर भी कोई केस नहीं
बुधनी से कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल के खिलाफ भी कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है। उनके पास 5 लाख 65 हजार 100 रुपए की नकद राशि है और बैंक में 41 लाख 6 हजार 120 रुपए जमा हैं। उनकी सोने की संपत्ति 204 ग्राम है, जिसकी कीमत 14 लाख 28 हजार रुपए है। उनके पास डायमंड ज्वेलरी और चांदी की कुल कीमत 9 लाख 39 हजार रुपए है। वे 12 बोर और 315 बोर की रायफल और एक रिवाल्वर भी रखते हैं।
उनकी कुल चल संपत्ति 85 लाख 72 हजार 834 रुपए और अचल संपत्ति 13 करोड़ 72 लाख 72 हजार रुपए है। इसके साथ ही 6 लाख का उन्होंने लोन लिया है।
आयकर विवरण में राजकुमार की आय
- 2019-20 में आय-12 लाख 69 हजार 980
- 2020-21 में आय-9 लाख 93 हजार 440
- 2021-22 में आय-9 लाख 91 हजार 20 रुपए
- 2022-23 में आय-10 लाख 29 हजार 490 रुपए
- 2023-24 में आय-13 लाख 39 हजार 430