भिंड में पिछले 6 दिनों में 14 लोगों की मौत !

भिंड में पिछले 6 दिनों में 14 लोगों की मौत
तेज रफ्तार, लापरवाही से हर दिन दो लोगों को गंवानी पड़ी जान, इनमें ज्यादातर बाइक चालक

भिंड जिले में दिवाली के बाद सड़क हादसों में अचानक इजाफा हुआ है। 1 नवंबर से 6 नवंबर तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अधिकतर बाइक चालक और उनके साथी थे। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले छह दिनों में औसतन प्रतिदिन दो लोगों को इन हादसों में जान गंवानी पड़ी है। वहीं जिले की यातायात व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं।

पुलिस के अनुसार, अधिकतर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण हुई हैं। दिवाली के त्योहार के बाद बढ़ी यातायात और रात के समय आवागमन के चलते सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

जिले में ज्यादातर बाइक सवार बिना हेलमेट के सफर करते पाए गए, जो हादसों की गंभीरता को बढ़ाने का एक मुख्य कारण रहा। इन हादसों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

ट्रैफिक पुलिस ने की अपील ट्रैफिक टीआई राघवेंद्र भार्वग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वाहन की स्पीड पर कंट्रोल रखें। बिना हेलमेट के दो पहिया व बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन न चलाएं। दो पहिया वाहन पर दो सवारी बैठकर ही यात्रा करें। अत्यधिक व नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

हाल ही में आए केस

  1. 31 अक्टूबर की रात कारें का पुरा भिंड के अटेर रोड बाइक सवार पति-पत्नी हादसे की शिकार हुए। जिसमें मृतक सुनीता पत्नी अजय शर्मा निवासी मठीपुरा रिदौली की मत हो गई थी।
  2. रावतपुरा थाना क्षेत्र में 1 नवंबर को महुआ मोड़ पर सड़क हादसे में विजय बाबू शाक्यवार नदीगांव जिला जालौन की मौत हो गई।
  3. गोरमी की तरफ से मेहगांव आ रही रीना पत्नी धीरजसिंह जाटव 25 साल मायके से पति के साथ आ रही थी। तभी बाइक से गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना 3 नवंबर की दोपहर की है।
  4. गोरमी के अकलोनी के रहने वाले विकास मिश्रा की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना 3 नवंबर की शाम का सुनार पुरा की पुलिया है।
  5. भिंड की चतुर्वेदी नगर में रहने वाली बुजुर्ग महिला कमलेश पत्नी ब्रजराज तोमर सड़क हादसे की शिकार अकोड़ा चौराहे पर 2 नवंबर को हुई थी उपचार के दौरान महिला की मृत्यु 4 नवंबर को हो गई।
  6. दबोह के कांक्क्षी मोड़ पर कार चालक की टक्कर से 70वर्षीय महिला मौनी बाई की मौत हो गई। यह घटना 3 नवंबर की रात की है। महिला परिवार के साथ बाइक पर रतनगढ़ देवी दर्शन से लौट रही थी।
  7. अमायन के मोहदी पुरा में कार चालक ने बाइक सवार मदनपुरा थाना मौ निवासी सुग्रीव परिहार में टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की मौत 4 तारीख की रात को हो गई है।
  8. रावतपुरा थाना क्षेत्र के इकमिली मोड़ पर बाइक सवार अभिलाख जाटव और मोहन वंशकार की मौत हो गई थी। यह 4 नवंबर की शाम की है। इस घटना में दो बाइक टकराई थी। दो अन्य लोग घायल भी हुए थे।
  9. मिहोना क्षेत्र में सुमन जाटव पत्नी इंदल निवासी महावीर गंज 31 अक्टूबर की शाम को सड़क हादसे की शिकार हुई थी। महिला की उपचार के दौरान 4 नवंबर की रात मौत हो गई।
  10. मुरैना की रहने वाली 4 वर्षीय सृष्टि अपने माता पिता के साथ बाइक से भिंड के परा गांव में मौसा के घर आई थी। लौटते समय सांड़ से बाइक टकराई जिसमें बालिका की मौत हो गई। माता पिता भी घायल हो गए। ये घटना 4 नवंबर की है।
  11. उमरी में बस की चपेट में आने दो बाइक सवार की मौत हो गई। यह मामला 5 नवंबर की दोपहर का है।
  12. रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव के नजदीक महुआ के रहने वाले रामेंद उर्फ संजू सिंह राजावत की मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *