नोएडा में 10 करोड़ की धोखाधड़ी …ISGEC कंपनी पर FIR !

उड़ीसा के पारादीप पोर्ट पर सिविल व इंजीनियरिंग का कराने को लेकर 10 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में ISGEC हैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी व दो अधिकारियों के खिलाफ थाना सेक्टर-24 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद ये मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बोली लगाकर काम हासिल किया उड़ीसा के तपस कुमार पथी फॉरच्यून ग्रुप के अधिकारी है। उन्होंने शिकायत की उड़ीसा के पारादीप बंदरगाह पर कलिंगा इंटरनेशनल कोल टर्मिनल पोर्ट लिमिटेड के लिए सिविल और मैकेनिकल का काम होना था। इसके लिए 500 करोड़ का बजट था।
फॉरच्यून ग्रुप ने बोली लगाकर काम हासिल किया। पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने उन्हें शुरुआत में 24 करोड़ रुपए का स्वीकृति पत्र जारी किया। इस दौरान बताया गया कि काम पूरा होने के बाद ये राशि बढ़ा दी जाएगी।
2024 तक काम करवा दिया था पूरा पीड़ित ने 2018-19 से 2023-24 तक काम करवाकर 50.65 करोड़ का बिल दिया। कंपनी के लोगों ने उनके बिल का सत्यापन किया। इसके बाद ISGEC कंपनी की तरफ से उन्हें 39.56 करोड़ दिए गए। इसके बाद करीब 10 करोड़ रुपए राशि अब तक नहीं दी गई।
यही नहीं कंपनी ने पारादीप बंदरगाह स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया। इस मामले में फॉच्र्यून कंपनी के पदाधिकारी ने उक्त कंपनी व इसके अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।