क्या है डेरा सच्चा सौदा ?
क्या है डेरा सच्चा सौदा, कैसे करोड़ों लोग बने इसके फॉलोअर्स; राम रहीम को क्यों बनाया गया चीफ?
What is Dera Sacha Sauda डेरा सच्चा सौदा एक आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना महाराज द्वारा की गई थी। डेरा के लोगों का मानना है कि यह संगठन अपने अनुयायियों के बीच आध्यात्मिक ज्ञान और सामाजिक सेवा को बढ़ावा देता है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम है जो हाल ही में जेल से पैरोल पर बाहर आया है।
- शाह मस्ताना द्वारा आश्रम की स्थापना के लिए आदेश दिया गया था
- 1990 में गुरमीत राम रहीम सिंह को डेरा की गद्दी सौंपी गई थी
- डेरा सच्चा सौदा के दुनिया भर में 68 मिलियन फॉलोअर्स हैं

डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों में फॉलोअर्स
हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा सच्चा सौदा का आश्रम पिछले 77 साल से चल रहा है। डेरा सच्चा सौदा का विस्तार विदेशों में भी है। इसके आश्रम अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात तक हैं।
दुनिया भर में इसके 7 करोड़ (68 मिलियन) से भी ज्यादा अनुयायी हैं। इनमें हिंदु, मुस्लिम, वंचित वर्ग, सिख आदि लोग शामिल हैं। डेरे की खास बात यह है कि यह सभी जाति, धर्म और नस्ल के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आते हैं और समान रूप से नाम जपते हैं। यही कारण है कि डेरा सच्चा सौदा के कम समय में करोड़ों फॉलोअर्स बन गए।
डेरा के लोगों को मानना है कि यहां हर धर्म के लोगों का स्वागत है तथा हर वर्ग, धर्म का व्यक्ति यहां आ सकता है, सभी लोगों के साथ यहां समान व्यवहार होता है। डेरा सच्चा सौदा कई सामाजिक कार्यों में भी शामिल रहा है। इनमें रक्तदान, साफ-सफाई करना बाढ़ व आपदा में लोगों की मदद करना इत्यादि शामिल है।
(नोट: यह जानकारी डेरा सच्चा सौदा की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा ली गई है)