नोएडा : बुलंदशहर DM नोएडा प्राधिकरण बोर्ड में होंगे शामिल..न्यू नोएडा में आपसी सहमति से होगा अधिग्रहण !

बुलंदशहर DM नोएडा प्राधिकरण बोर्ड में होंगे शामिल
न्यू नोएडा में आपसी सहमति से होगा अधिग्रहण; अधिसूचित तारीख के बाद निर्माण माना जाएगा अवैध
नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक खंड के कार्यालय में बैठक करते सीईओ लोकेश एम। - Dainik Bhaskar

नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक खंड के कार्यालय में बैठक करते सीईओ लोकेश एम।

न्यू नोएडा में नोटीफिकेशन के बाद किए गए सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे। ये नोटिफिकेशन अक्टूबर 2024 में जारी किया गया। न्यू नोएडा करीब 209 वर्ग किमी में बसाया जाएगा। इसमें 80 गांव शामिल है। इसमें 60 गांव बुलंदशहर और 20 गांव गौतमबुतद्ध नगर है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी पहले से ही प्राधिकरण बोर्ड के मैंबर लेकिन जिलाधिकारी बुलंदशहर व उपाध्यक्ष बुलंदशहर एवं खुर्जा विकास प्राधिकरण को भी बोर्ड मैंबर के रूप में नामित किया जाना है।

जिसके बाद DNGIR (न्यू नोएडा) के लिए जमीन अधिग्रहण और मुआवजा दर तय की जाएगी। दरअसल नोएडा प्राधिकरण एक ऑटोनोमस बॉडी है। यहां जो भी निर्णय लिए जाते है उसे बोर्ड मैंबर के सामने प्रस्तुत कर लिया जाता है।

ऐसे में नोएडा प्राधिकरण डीएनजीआईआर की अधिकृत नोडल है। ऐसे में मुआवजा और अधिग्रहण से संबंधित सभी कार्य नोएडा प्राधिकरण करेगी। चूकी न्यू नोएडा के लिए अधिसूचित किए गए 60 गांव बुलंदशहर के है। इसलिए वहां के जिलाधिकारी को बोर्ड में शामिल किया जा रहा है।

ये चित्र न्यू नोएडा के मास्टर प्लान बनाने के लिए कंपनी के साथ किया गए एमओयू साइन के समय का है।
ये चित्र न्यू नोएडा के मास्टर प्लान बनाने के लिए कंपनी के साथ किया गए एमओयू साइन के समय का है।

सेटेलाइट मैप के आधार आबादी निर्धारण

प्राधिकरण ने बताया कि डीएनजीआईआर के लिए अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण को रोका जा रहा है। चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है। नोटिफिकेशन की तारीख के सैटेलाइट मैप को ही आधार बनाएंगे। इस मैप पर जितना निर्माण दिखेगा उसे आबादी और बाकी को अवैध माना जाएगा। जिसे ध्वस्त किया जाएगा। किसानों से जमीन आपसी सहमति से ली जाएगी। इसके लिए रेट तय किए जा रहे है। बोर्ड में पास करके इसे लागू किया जाएगा।

चार फेज में पूरा होगा न्यू नोएडा

न्यू नोएडा 209.11 वर्ग किमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान है।

ये नक्शा न्यू नोएडा का है। इसी के आधार पर न्यू नोएडा को बसाया जाएगा
ये नक्शा न्यू नोएडा का है। इसी के आधार पर न्यू नोएडा को बसाया जाएगा

गांवों के प्रधानों से की जा रही बातचीत

न्यू नोएडा के लिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के साथ जहां जीटी रोड अलग होती है। सबसे पहले वहां से लगे गांव की जमीन का अधिग्रहण शुरू किया जाए। इस गांव में जोखा बाद, सांवली भी आता है। इन गांवों के प्रधान से बातचीत की गई। यहां आपसी समझौते के आधार पर जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। इसके अलावा जोखाबाद और ग्राम सांवली में ही डीएनजीआईआर (न्यू नोएडा) का अस्थाई कार्यालय बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *