अयोध्याउत्तर प्रदेशदिल्ली

पीएम मोदी व मोहन भागवत ने फहराई धर्म ध्वजा !

पीएम मोदी व मोहन भागवत ने फहराई धर्म ध्वजा, जय श्रीम राम से गूंजा मंदिर

Ayodhya Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या में आज PM मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण की तैयारी के तहत पूजा-अर्चना और रोड शो किया। पीएम मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में 161 फीट ऊंचे शिखर पर केसरिया ध्वजा फहराई। शहर फूलों से सजा है। मंदिर परिसर में 5-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

Ram Mandir Dhwajarohan: पीएम मोदी व मोहन भागवत ने फहराई धर्म ध्वजा, जय श्रीम राम से गूंजा मंदिरRam Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर होगा ध्वजारोहण।
  1. PM मोदी ने अयोध्या पहुंचकर रामदरबार में पूजा की।
  2. अभिजीत मुहूर्त में मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण फहराई।
  3. 161 फीट ऊंचे शिखर पर केसरिया ध्वजा फहरा रहा है।

अयोध्या। Ram Mandir Flag Hoisting: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागव के साथ राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण फहराई। इस दौरान राम मंदिर का परिसर श्रद्धालुओं के जय श्रीम राम के नारे से गूंज उठा।

पीएम मोदी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ पहली बार रामदरबार में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने सप्त ऋषियों के दर्शन और मंदिर परिसर में बने जलाशय को भी देखा।

अयोध्या शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर के लिए 5-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ATS, NSG, SPG, CRPF और PAC के जवान तैनात हैं। सुबह रामलला की विशेष आरती की गई, जिसमें रामलला ने सोने व रेशमी धागों से बने पीतांबर धारण किए। ध्वजा का दंड 21 किलो सोने से मढ़ा गया है। यह 4 किलोमीटर दूर से दिखाई देगी।

प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार ध्वज, भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक, एक दीप्तिमान सूर्य की छवि के साथ कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ अंकित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के राम मंदिर में पूजा अर्चना की। यह पहली बार है, जब दोनों ने एकसाथ राम मंदिर में रामलला की पूजा की है।

मंदिर परिसर का किया अवलोकन

naidunia_image

अयोध्या में आज होने वाले श्री राम जन्मभूमि मंदिर के ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर परिसर का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *