IIM Indore की प्लेसमेंट कमेटी के सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप !
IIM Indore की प्लेसमेंट कमेटी के सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप, अभाविप ने किया हंगामा
प्लेसमेंट और मीडिया सेल के लिए पार्टी रखी गई। जहां दोनों सेल के सदस्य मौजूद थे। यह पार्टी संस्थान के बाहर रखी गई। इस दौरान नशे में धुत प्लेसमेंट सेल के एक सदस्य ने कुछ छात्राओं के साथ बदतमीजी की। इन छात्राओं ने प्रबंधन को अक्टूबर में शिकायत दर्ज करवाई। फिर प्रबंधन ने समिति को जांच सौंपी। विशाखा गाइडलाइन को ध्यान में रखकर जांच शुरू हुई।
आईआईएम इंदौर में सामने आया यौन शोषण का मामला।HighLights
- क्टूबर में प्लेसमेंट और मीडिया सेल की हुई थी पार्टी
- छात्र संगठन ने कहा-छात्राओं ने की लिखित शिकायत
- विशाखा गाइडलाइन को ध्यान में रख जांच शुरू हुई
इंदौर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह आरोप प्लेसमेंट कमेटी के एक सदस्य पर लगाया गया है। मामले में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। उधर, संस्थान ने कमेटी की जांच का हवाला दिया है। बुधवार को अभाविप ने आईआईएम इंदौर का घेराव किया
महानगर मंत्री देवेश गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर 12.30 बजे पहुंचे। संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रनेताओं ने कहा कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्लेसमेंट और मीडिया सेल के लिए पार्टी रखी गई। जहां दोनों सेल के सदस्य मौजूद थे। यह पार्टी संस्थान के बाहर रखी गई।
इस दौरान नशे में धुत प्लेसमेंट सेल के एक सदस्य ने कुछ छात्राओं के साथ बदतमीजी की। इन छात्राओं ने प्रबंधन को अक्टूबर में शिकायत दर्ज करवाई। फिर प्रबंधन ने समिति को जांच सौंपी। विशाखा गाइडलाइन को ध्यान में रखकर जांच शुरू हुई।
छात्राओं और आरोपित छात्र के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। चूंकि घटनाक्रम संस्थान परिसर के बाहर हुआ था, इसलिए अभी तक सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाए हैं। घटना को 35 से 40 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कमेटी कोई निर्णय पर नहीं पहुंची है।
इस प्रकार की घटनाओं के लिए बकायदा समिति बनी है। मामला संज्ञान में आते ही जांच कमेटी को सौंप दिया गया था। विशाखा गाइडलाइन के आधार पर जांच की एक प्रक्रिया होती है। उसी के अनुसार ही जांच भी हो रही है।
प्रो. हिमांशु राय, निदेशक, आईआईएम इंदौर

