मध्य प्रदेश

पूर्व गृह मंत्री ने एसपी-कलेक्टर को बताया नाकारा

पूर्व गृह मंत्री ने एसपी-कलेक्टर को बताया नाकारा

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस बार विपक्ष जैसी भूमिका में नजर आए। उन्होंने अपने ही जिले दतिया के एसपी और कलेक्टर को नाकारा करार दिया। वे जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर बोल रहे थे।

दरअसल, नरोत्तम मिश्रा दतिया में बढ़ रहे क्राइम को लेकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को घेर रहे थे। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस विधायक एसपी की शिकायत डीजीपी से क्यों नहीं करते। इसके पीछे उन्होंने जो तर्क दिया, वह चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि ये एसपी-कलेक्टर उन्हीं के लाए हुए आईएएस-आईपीएस हैं।

अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि कांग्रेस विधायक के कहने पर तो एसपी और कलेक्टर की पोस्टिंग नहीं हुई होगी। ऐसे में नरोत्तम मिश्रा का ये तर्क पच नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *