मध्य प्रदेश

सांसद चंद्रशेखर के करीबी की ड्रग फैक्ट्री पर छापा

सांसद चंद्रशेखर के करीबी की ड्रग फैक्ट्री पर छापा…
रतलाम में 10Kg एमडी, बंदूक-91 जिंदा कारतूस, दो मोर…चंदन की लकड़ियां मिलीं; विधानसभा चुनाव लड़ चुका है
पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही ड्रग फैक्ट्री पर छापेमारी की। - Dainik Bhaskar

पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही ड्रग फैक्ट्री पर छापेमारी की।

रतलाम जिले के चिकलाना गांव में पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से 10 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग, 3 करोड़ का केमिकल मिला है। छापे के दौरान 12 बोर की बंदूक, 91 जिंदा कारतूस और परिसर से दो मोर और चंदन की लकड़ियां भी मिली हैं।

पुलिस ने गुरुवार रात करीब ढाई बजे कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में चल रही इस अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी अभी मौके पर ही मौजूद हैं। जांच जारी है।

जावरा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है फैक्ट्री मालिक

पुलिस ने जहां दबिश दी है वह दिलावर खान पठान का मकान है। दिलावर चिकलाना रहने वाला है। आजाद समाज पार्टी से जुड़ा रहा है। यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का करीबी है। 2023 में वह जावरा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। दिलावर खान आजाद समाज पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी भी बताया जा रहा है।

दिलावर खान यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का करीबी है।
दिलावर खान यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर का करीबी है।

अधिकारियों के अलावा किसी को रेड की भनक नहीं

नशे की फैक्ट्री की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने टीम गठित की। रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल और जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पुलिस बल के साथ ग्राम चिकलाना पहुंचे और एक मकान पर दबिश दी, जहां ड्रग्स बनाई जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान सुबह पुलिसकर्मी फैक्ट्री से बाहर आए।
कार्रवाई के दौरान सुबह पुलिसकर्मी फैक्ट्री से बाहर आए।

कार्रवाई इतनी गोपनीय थी कि टीम में शामिल अधिकारियों के अलावा किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस मकान में पुलिस ने छापेमारी की, उसी परिसर में दिलावर का परिवार भी रहता है। कार्रवाई के दौरान घर के एक भी सदस्य को बाहर नहीं आने दिया गया है। मीडिया को भी अंदर जाने की परमिशन नहीं है।

पुलिस ने आधी रात में दबिश दी। मकान के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियां।
पुलिस ने आधी रात में दबिश दी। मकान के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ियां।

12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस भी मिले

पुलिस को मौके से 10 किलो तैयार एमडी ड्रग के साथ भारी मात्रा में रॉ मटेरियल भी मिला है, जिससे नशा तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं, जिनमें 12 बोर की बंदूकें और जिंदा कारतूस शामिल हैं।

एसपी अमित कुमार भोपाल में हैं। कार्रवाई का वह भोपाल से अपडेट लेते रहे। एसपी की विशेष टीमें पिछले तीन दिन से फैक्ट्री के आसपास की रेकी कर रही थीं।

गुरुवार देर रात पुलिस सुबह तक फैक्ट्री के भीतर रही।
गुरुवार देर रात पुलिस सुबह तक फैक्ट्री के भीतर रही।

पहले एनसीबी या केंद्रीय एजेंसियां कर चुकीं कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह मध्य प्रदेश का पहला ऐसा मामला है, जहां राज्य पुलिस ने एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इससे पहले एनसीबी (NCB) या अन्य केंद्रीय एजेंसियां कार्रवाई करती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *