प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित को किया निलंबित !
देवास मामले में सरकार का एक्शन, मंदाकिनी दीक्षित को किया निलंबित, विभागीय जांच के दिए आदेश
MP News: प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि की मांग के गंभीर आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने देवास की प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच प्रारंभ कर दी।
देवास मामले में CM मोहन यादव का एक्शन….
- देवास की प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित निलंबित
- शराब कारोबारी ने आत्महत्या से पहले अवैध राशि मांगने के हैं आरोप
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकरण में विभागीय जांच के दिए निर्देश
भोपाल। देवास के शराब कारोबारी दिनेश मकवाना द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में जिले की प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित पर अवैध राशि की मांग के गंभीर आरोप लगाए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वाणिज्यिक कर विभाग ने देवास की प्रभारी सहायक आबकारी अधिकारी को निलंबित कर विभागीय जांच प्रारंभ कर दी।
अधिकारी पर अवैध राशि मांगने का है आरोपएक माह पहले जहर खाकर आत्महत्या करने वाले शराब ठेकेदार मकवाना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें वह प्रभारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर वसूली के आरोप लगाते दिखे। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रभारी अधिकारी ने मृत ठेकेदार के स्वजन के विरुद्ध देवास के पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर आरोपों को झूठा बताया है।
सीएम मोहन यादव ने दिए विभागीय जांच के निर्देशउधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रभारी सहायक आयुक्त को निलंबित कर आबकारी आयुक्त कार्यालय ग्वालियर संबद्ध किया है।

