मुंबई में 20 साल की दिव्यांग युवती के साथ रेप, 17 लोगों के DNA टेस्ट !!!
मुंबई में 20 साल की दिव्यांग युवती के साथ रेप, 17 लोगों के DNA टेस्ट के बाद पिता गिरफ्तार
मुंबई के कफ परेड में एक 20 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया। डीएनए टेस्ट से भ्रूण के साथ पिता का संबंध साबित होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। युवती सितंबर 2023 से इस घिनौनी वारदात का शिकार हो रही थी। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
- मुंबई में पिता ने दिव्यांग बेटी से दुष्कर्म किया।
- DNA टेस्ट ने भ्रूण से पिता का संबंध साबित किया।
- सितंबर 2023 से युवती के साथ दुष्कर्म हो रहा था।
नई दिल्ली। मुंबई से एक बहुत ही परेशान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के कफ परेड इलाके में 20 साल की लड़की का उसके पिता ने ही रेप किया था। लड़की दिव्यांग है इसलिए न सुन सकती है और न ही बोल सकती।
डीएनए जांच रिपोर्ट में गर्भ में पल रहे भ्रूण का डीएनए पिता से मेल खाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कहां तक जुड़े हैं इस घिनौनी वारदात के तार?
एनडीटीवी रिपोर्ट के अनुसार, युवती के साथ सिंतबर 2025 से दुष्कर्म किया जा रहा था। पुलिस ने पहले एक दूसरे आदमी को भी गिरफ्तार किया था और एक 17 साल के लड़के को भी हिरासत में लिया था।
क्या है पूरा मामला?
सितंबर 2025 में युवती ने अपनी दादी से पेट में तकलीफ की शिकायत की। हाथ के इशारों से उसने बताया कि उसे पेट में ‘कीड़े रेंगने’ जैसा महसूस हो रहा है।
इसके बाद उसे शहर के कामा एंड अल्बलेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है। फिर हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में उन्हें बातचीत में दिक्कत हुई क्योंकि महिला बयान देने में असमर्थ थी और देना भी नहीं चाहती थी। इसके बाद पुलिस ने पिता से बात की।
इस दौरान पिता ने यौन शोषण के सवालों को खारिज कर दिया। उसने शिकायत दर्ज कराने से भी मना कर दिया। हालांकि, काउंसलिंग के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हो गई।
17 संदिग्धों के DNA और खून के सैंपल लिए गए
युवती की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर, पुलिस ने दो लोगों, यानी दूसरे आदमी और लड़के को गिरफ्तार किया। उन्होंने पिता सहित 17 संदिग्धों के DNA और खून के सैंपल भी लिए और आरोपी की पहचान करने के लिए भ्रूण के जेनेटिक डेटा से उनका मिलान किया।
इसके बाद 27 जनवरी 2026 को रिपोर्ट में केवल एक पॉजिटिव मैच मिला। ये मैच युवती के पिता का था। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म पिछले साल मार्च और 21 सितंबर के बीच हुआ था।

