उत्तर प्रदेशक्राइममध्य प्रदेश

50 लाख ले लो, राजीनामा कर लो वरना..बर्खास्त SI रामवीर कुशवाह के भाई पर यूपी में FIR!!!!

50 लाख ले लो, राजीनामा कर लो वरना..:बर्खास्त SI रामवीर कुशवाह के भाई पर यूपी में FIR; मृतक के पिता को धमकाया
गुना
ट्रक ड्राइवर माखन कुशवाह की मौत के मामले में गिरफ्तारी के बाद रामवीर कुशवाह को कोर्ट में पेश किया गया था। फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

ट्रक ड्राइवर माखन कुशवाह की मौत के मामले में गिरफ्तारी के बाद रामवीर कुशवाह को कोर्ट में पेश किया गया था। फाइल फोटो।

आत्माराम पारदी मामले में जेल में बंद बर्खास्त SI रामवीर कुशवाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उसके भाई पर गवाह को धमकाने और राजीनामा के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है। मामला 2015 में हुई एक ड्राइवर की संदिग्ध मौत से जुड़ा है।

आरोप है कि रामवीर के भाई ने मृतक के पिता को घर जाकर 50 लाख रुपए का ऑफर दिया और केस वापस लेने का दबाव बनाया। जब पिता नहीं माने, तो उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के नाराहट थाने में FIR दर्ज की गई है।

घर पहुंचकर धमकाया- अब दाऊ की शिकायत मत करना

मृतक माखन कुशवाह के पिता गोपाल कुशवाह ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर को तीन लोग उनके घर नाराहट (UP) आए थे। इनमें से एक ने खुद को रामवीर का भाई श्यामवीर बताया, जबकि बाकी दो अज्ञात थे।

आरोपियों ने गोपाल से कहा- “रामवीर के केस में राजीनामा कर लो, उनकी जमानत हो जाने दो। हम तुमको 50 लाख रुपए दे देते हैं।” जब गोपाल ने पैसे लेने और समझौते से साफ इनकार कर दिया, तो जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि “अब दाऊ (रामवीर) की शिकायत मत करना।” गोपाल ने पुलिस को बताया कि उन्हें डर है कि राजीनामा न करने पर ये लोग उनके या उनके बेटे के साथ कोई भी घटना कर सकते हैं।

मृतक माखन कुशवाह। फाइल फोटो।
मृतक माखन कुशवाह। फाइल फोटो।

पिता बोले- 2015 में जलाकर मार डाला था

यह पूरा मामला साल 2015 का है। यूपी के ड्राइवर माखन कुशवाह की गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र (रूठियाई चौकी) में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में रामवीर कुशवाह आरोपी है और केस (अपराध क्रमांक 473/19) दर्ज है। मृतक के पिता गोपाल कुशवाह तभी से बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी केस को रफा-दफा करने के लिए अब पैसों का लालच और धमकियां दी जा रही हैं।

UP पुलिस ने दर्ज किया केस, रीवा जेल में है रामवीर

गोपाल कुशवाह की शिकायत पर नाराहट पुलिस ने श्यामवीर कुशवाह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2) के तहत जान-माल को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि आत्माराम पारदी की मौत और फ्रॉड के आरोपों में गिरफ्तार बर्खास्त SI रामवीर कुशवाह को पहले गुना की चांचौड़ा जेल में रखा गया था। लेकिन, गुना में रहने पर साक्ष्यों को प्रभावित करने की आशंका के चलते जेल मुख्यालय के आदेश पर उसे रीवा केंद्रीय जेल शिफ्ट कर दिया गया है। वह वर्तमान में वहीं बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *