दिल्ली एनसीआरनॉएडा

न्यू नोएडा में जल्द होगा जमीन अधिग्रहण !

न्यू नोएडा में जल्द होगा जमीन अधिग्रहण
किसानों से होगा एग्रीमेंट टू सेल, ग्रेटरनोएडा की तर्ज पर मिल सकता है मुआवजा

ये एग्रीमेंट 11 महीने के होगा जिसमें किसान पहले प्राधिकरण को जमीन बेचेगा। यदि प्राधिकरण किसान से जमीन लेने को मना कर दे उसके बाद वो थर्ड पार्टी को जमीन देंगे। हालांकि शासन स्तर पर इसका अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले यहां तीन नायाब तहसीलदारों को नियुक्त किया जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से तीन नामों को सुझाया गया था जिसे शासन ने अप्रूवल दे दिया है। जल्द न्यू नोएडा के लिए एक अस्थाई ऑफिस बना दिया जाएगा।

न्यू नोएडा 209.11 वर्गकिमी में बसाया जाना है। इसके लिए अक्टूबर 2024 में अधिसूचना जारी की गई थी। प्राधिकरण ने बताया न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण कैसे किया जाएगा इसका एक प्रजेंटेशन लखनऊ में किया गया था। जिसमें हाइब्रिड मॉडल के बारे में जानकारी दी गई थी। इन दोनों के जरिए ही अधिग्रहण किया सकता है।

चार फेज में बसेगा शहर

न्यू नोएडा 209.11 वर्गकिमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक इसके 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाएगा। इसी तरह 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इसके बाद 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान है।

गांवों के प्रधानों से की जाएगी बातचीत

सामरिक क्षमता से न्यू नोएडा बेहद महत्वपूर्ण है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस के साथ जहां जीटी रोड अलग होती है। सबसे पहले वहां से लगे गांव की जमीन का अधिग्रहण शुरू किया जा सकता है । इस गांव में जोखाबाद, सांवली भी आता है। इन गांवों के प्रधान से बातचीत की जाएगी। जोखाबाद और ग्राम सांवली में ही डीएनजीआईआर (न्यू नोएडा) का आस्थाई कार्यालय बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *