दिल्लीविदेश

एलन मस्क और जुकरबर्ग के साथ एपस्टीन की डिनर पार्टी !!!!

एलन मस्क और जुकरबर्ग के साथ एपस्टीन की डिनर पार्टी, नई फोटो ने फिर मचाई खलबली

Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स के खुलासों के साथ नए-नए नाम सामने आ रहे हैं. नई फाइलों में मार्क जुकरबर्ग और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क यौन अपराधी के साथ डिनर पार्टी में साथ नजर आ रहे हैं.

एपस्टीन फाइल्स के खुलासों से घमासान मचा हुआ है, इसमें कई बड़ी हस्तियों के नाम का जिक्र हो चुका है.  एपस्टीन फाइल्स में खुल रहे राज दुनिया भर में सुर्खियां बन रहे हैं. जेफरी एपस्टीन से जुड़ी नई फाइलों में एक फोटो सामने आई है, जिसमें मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क यौन अपराधी के साथ कैलिफोर्निया में भव्य डिनर पार्टी में साथ नजर आ रहे हैं.

एपस्टीन ने एक ईमेल में इस पार्टी का बखान करते हुए शानदार बताया था, जिसमें कथित तौर पर लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन और पेपैल के को-फाउंडर पीटर थिएल भी मौजूद थे. सामने आई तस्वीरों में एक डाइनिंग टेबल पर एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग आमने-सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं. एपस्टीन ने इस तस्वीर को 2015 में खुद ई-मेल किया था.

मस्क ने कुछ सप्ताह पहले ही साफ किया था कि वह कभी भी एपस्टीन की पार्टी में शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने यह भी कहा कि यौन अपराधी के साथ अपराध करने वालों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए. उन्होंने 31 जनवरी को एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “न्याय की कसौटी फाइलों को जारी करना नहीं है, बल्कि एपस्टीन के साथ जघन्य अपराध करने वालों पर मुकदमा चलाना है.”

एपस्टीन फाइल्स में हुए ताजा खुलासों से पता चलता है कि दोषी ठहराए जाने के बाद भी एपस्टीन के कई बड़ी हस्तियों के साथ संबंध थे. हालांकि इस बात के सबूत नहीं हैं कि उसके यौन तस्करी और यौन अपराधों में शामिल थे. एपस्टीन को 2008 में नाबालिगों की वेश्यावृत्ति के लिए तस्करी के आरोप में दोषी ठहराया गया था.

कैलिफोर्निया की डिनर पार्टी का जिक्र एपस्टीन और चर्चित हस्तियों के साथ सीबीएस न्यूज के कर्मचारी पीटर एटिया के बीच एक दिन पहले ( 2 अगस्त) को ईमेल में मिला था. एपस्टीन ने इसमें एटिया से कहा, “तुम कहाँ हो? मैं सोमवार को लॉस एंजिल्स में हो सकता हूं, आज रात मस्क, थील और ज़करबर्ग के साथ डिनर है.” बता दें कि एटिया का नाम भी अमेरिकी के जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से जारी नए डॉक्यूमेंट में सामने आया है.

20 अगस्त 2015 को एपस्टीन ने डेमोक्रेट और इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रिट्ज़कर के चचेरे भाई टॉम प्रिट्जकर को भेजे मेल में किया था. उसने इसे पार्टी को “बेहद रोमांचक” बताया था। ईमेल में लिखा था, “मैंने uckerburg, mu=k, thiel hoffman के साथ डिनर किया जो बेहद रोमांचक था.” इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस डिनर पार्टी की खबर सबसे पहले वैनिटी फेयर ने 2019 में पब्लिश हुई थी.

हॉफमैन ने पोस्ट कर रखा पक्ष
हॉफमैन ने एपस्टीन और उसके अपराधों में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया. हालांकि उन्होंने एपस्टीन से मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए खेद जताया.  लिंक्डइन के सह-संस्थापक ने साफ किया कि यह मुलाकातें केवल एमआईटी के साथ फंड जुटाने के संबंध में ही थीं.

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं जेफरी एपस्टीन को केवल एमआईटी के साथ फंड जुटाने के संबंध के कारण जानता था, जिसका मुझे बहुत अफसोस है…एपस्टीन के घृणित और नीच कृत्यों के पीड़ितों को वह सारी जानकारी पाने का अधिकार है जो वे मांग रहे हैं, और मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से उनके लिए वह जानकारी उपलब्ध कराने का आह्वान करता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *