मध्य प्रदेश

इंटीग्रेटेड टाउनशिप नियम लागू…बिल्डर को देनी होगी 125 फीसदी बैंक गारंटी !

इंटीग्रेटेड टाउनशिप नियम लागू…
टाउनशिप का काम अधूरा छोड़ा तो सरकार करेगी पूरा, बिल्डर को देनी होगी 125 फीसदी बैंक गारंटी

कौन बना सकेगा टाउनशिप?

  • 10-20 हेक्टेयर के लिए 5 करोड़ नेटवर्थ।
  • 20-40 हेक्टेयर के लिए 10 करोड़।
  • 40-100 हेक्टेयर के लिए 20 करोड़।
  • 100-300 हेक्टेयर के लिए 50 करोड़।
  • 300 हेक्टेयर से अधिक पर 250 करोड़ नेटवर्थ जरूरी।

टाउनशिप के लिए कितनी जमीन जरूरी?

  • 5 लाख से कम आबादी वाले शहरों में 10 हेक्टेयर।
  • 5 लाख से अधिक आबादी में 20 हेक्टेयर।
  • 40 हेक्टेयर से बड़ी टाउनशिप के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क अनिवार्य।

क्या बदला है: अब हर टाउनशिप 3 चरणों में विकसित होगी। दूसरा चरण तभी शुरू होगा, जब पहले का 50% काम पूरा हो जाए। बैंक गारंटी क्यों: कई मामलों में बिल्डर कॉलोनी अधूरी छोड़ देते थे। अब 125% बैंक गारंटी से सरकार को सुरक्षा मिलेगी। मंजूरी कौन देगा: बड़े शहरों में नगरीय विकास विभाग। जिलों में 15 दिन में कलेक्टर की अध्यक्षता वाली साधिकार समिति फैसला करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *