मध्य प्रदेश

जून 2026 में समाप्त हो रहा RKMP का अनुबंध !

जून 2026 में समाप्त हो रहा RKMP का अनुबंध:नई एजेंसी के हाथ जा सकता है आरकेएमपी स्टेशन, टेंडर जारी

राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के संचालन के लिए नई निजी एजेंसी नियुक्त करने की तैयारी शुरू हंो गई है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने 9 वर्ष की अवधि के लिए एकीकृत स्टेशन सुविधा प्रबंधन सेवाओं का ई-टेंडर जारी किया है। अभी आरकेएमपी की व्यवस्था बंसल के पास है। मौजूदा व्यवस्था जून 2026 में समाप्त हो रही है, जिसके बाद नया अनुबंध लागू किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार स्टेशन पर सीसीटीवी, लिफ्ट, एस्केलेटर, बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (बीएमएस), हाउसकीपिंग और ट्रैक सफाई जैसी व्यवस्थाएं निजी एजेंसी संचालित करेगी। इसके अलावा फूड कोर्ट, रिटेल स्टॉल, कियोस्क, पेड लाउंज, पार्किंग और विज्ञापन प्रबंधन भी उसी के जिम्मे रहेगा।

पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग रेलवे द्वारा की जाएगी। वर्तमान में स्टेशन की यात्री सुविधाओं का संचालन बंसल कंपनी कर रही है। प्रतिदिन यहां 25 से 30 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है। ऐसे में नई एजेंसी के चयन को लेकर प्रक्रिया समय रहते शुरू कर दी गई है। इसी टेंडर प्रक्रिया में भोपाल के साथ सफदरजंग (नई दिल्ली), गुरु ग्राम और भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *