भिंड नागरिक सहकारी बैंक का निर्वाचन

100 करोड़ की पूंजी वाले बैंक के जैन बने अध्यक्ष; अशोक जैन अध्यक्ष व ऊषा नगरिया उपाध्यक्ष बनी
  • भिंड नागरिक सहकारी बैंक के है 4 हजार 500 शेयर होल्डर्स

करीब रु 100 करोड़ की पूंजी और 4 हजार 500 शेयर होल्डर्स वाली भिंड नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए हुए निर्वाचन में अशोक जैन (तेल वाले) और ऊषा नगरिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर डीके भटनागर व सहकारी निरीक्षक एसके गुप्ता के द्वारा संपन्न कराई गई। यहां बता दें निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष के लिए जैन एवं उपाध्यक्ष के लिए नगरिया द्वारा नामांकन फार्म भरे गए।

जैन का नाम का प्रस्ताव संचालक रामानंद सोनी व समर्थन संचालक व पूर्व अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने किया। इसी प्रकार नगरिया के नाम का प्रस्ताव संचालक अशोक जैन व समर्थन बैंक के उपाध्यक्ष और संचालक वीरेंद्र जैन वकील ने किया। इन दोनों के विरोध में किसी संचालक द्वारा अपना निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

इस प्रकार से नाम वापसी के समय बाद निर्वाचन अधिकारी ने जैन व नगरिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। बैंक के वर्तमान संचालक मंडल का कार्यकाल अगले वर्ष जुलाई 2022 में पूरो होगा। तब संचालक मंडल आम चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

नगरिया के बाद वीरेंद्र बने थे कार्यकारी अध्यक्ष
बता दें बैंक के वर्तमान संचालक मंडल का आम चुनाव वर्ष 2017 में हुआ था। तब उषा नगरिया निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। बाद में अध्यक्ष नगरिया व उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। शर्मा द्वारा अपना संचालक पद भी छोड़ दिया गया था। तब से दूसरे उपाध्यक्ष वीरेंद्र जैन वकील के पास कार्यकारी अध्यक्ष का प्रभार था। 28 जुलाई 2021 को रिक्त पदों के लिए चुनाव कराने की आदेश जारी किया गया।

संचालकों ने किया अध्यक्ष, और उपाध्यक्ष का स्वागत
रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जैन एवं नगरिया को निर्वाचित घोषित किए जाने पर संचालक मंडल सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, राम लखन गुप्ता, कैलाश नारायण गुप्ता सांवला, वीरेंद्र जैन वकील, उषा नगरिया, गीता गुप्ता, मनोज अनंत, रामानंद सोनी एवं अशोक जैन तेल वाले खास तौर पर उपस्थित रहे। मनोनीत संचालक सुरेश नारायण शर्मा दादा ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *