CM के मंच पर मंत्री की ‘हरकत’ का मामला …….29% लोगों ने बताया शर्मनाक, 31% ने कहा- गलत समझा है; प्रतिमा बोलीं- मंत्री मेरे भाई जैसे

मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पर महिला प्रत्याशी के साथ लगे अनैतिक व्यवहार का आरोप पर लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने भी कहा कि पूरे घटनाक्रम में अशोभनीय जैसा कुछ नहीं है।

दैनिक भास्कर ने इस मामले पर पोल कराया था। इसमें 29 % लोगों ने मंत्री की हरकत को शर्मनाक बताया है। वहीं, इतने फीसदी लोगों ने कहा कि मंत्री को ऐसा नहीं करना था। इसके अलावा 31 % लोगों का कहना है कि मंत्री ने गलत जैसा कुछ नहीं किया, लोगों ने इसे गलत समझ लिया। वहीं, 11% लोगों ने कहा कि महिला प्रत्याशी को इस पर आपत्ति लेनी थी।

भाजपा प्रत्याशी बोली- मंत्री मेरे भाई जैसे

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने कहा है कि बृजेंद्र सिंह राठौर मेरे भाई जैसे हैं। ऐसा सोचना कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करता है।

यह है मामला

मंत्री ने रविवार को सतना में चुनावी सभा के दाैरान भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के घुटनों पर हाथ रख दिया था, जिससे वे असहज नजर आईं। मंच का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे प्रतिमा के बालों में उलझा चश्मा निकालते दिख आ रहे हैं। कैंडिडेट की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं है, लेकिन वीडियो के बाद कांग्रेस हमलावर है। उसने इसे बेशर्मी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *