खंडवा में चुनावी सभाओं में भीड़ पर सर्वे …53% ने कहा- लोगों की आमसभा में रुचि नहीं, 31% ने माना- कांग्रेस चुनावी मैनेजमेंट में फेल

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में BJP-कांग्रेस दोनों पार्टियां अपनी सभाओं में भीड़ नहीं जुटा पा रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जैसे मुख्य प्रचारक की जनसभा में 300 तो शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की आमसभा में 100 लोग ही शामिल हो सके थे। इस पर दैनिक भास्कर ने लोगों का वोट लिया तो 53% ने कहा- लाेगों की आमसभा में रुचि ही नहीं है। वहीं, 31% का मत था कि कांग्रेस का चुनावी मैनेजमेंट बीजेपी की तुलना में फेल है।

पाेल के माध्यम से 16 % लोगों ने यह भी कहा कि, कांग्रेस की सभाओं में लोकप्रिय नेता नहीं है। कांग्रेस ने भी कह दिया कि, शुक्रवार को खंडवा के केवलराम चौराहे पर हुई आमसभा में चुनाव प्रभारी थे। यहां कोई स्टार प्रचारक नहीं था। इसलिए पब्लिक नहीं जुट पाई। हालांकि, जहां कैंडिडेट खुद प्रचार के लिए जाते है, वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की छैगांवमाखन में हुई जनसभा में 300 लोग ही पहुंचे थे। यहां गुरुवार हाट में आए लोगों को पकड़कर बैठाना पड़ा।

गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की छैगांवमाखन में हुई थी जनसभा, बाजार से लोगों को बुलाकर पहनाएं थे पार्टी के गमछे, 300 लोग ही जुट पाए थे।
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की छैगांवमाखन में हुई थी जनसभा, बाजार से लोगों को बुलाकर पहनाएं थे पार्टी के गमछे, 300 लोग ही जुट पाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *