इंदौर-भोपाल के पुलिस कमिश्नर का ऐलान ….. CM के भरोसेमंद मकरंद को भोपाल और हरिनारायणचारी को इंदौर की कमान; भोपाल ADG को दिल्ली भेजा

मध्यप्रदेश सरकार ने मकरंद देउस्कर को भोपाल और हरिनारायणचारी मिश्र को इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाने का फैसला कर लिया है। मकरंद देउस्कर 1997 बैच के IPS अफसर हैं। उन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री का OSD बनाया गया था। उनको सीएम के सबसे भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है। वहीं, हरिनारायणचारी मिश्र 2003 बैच के IPS अफसर हैं। मिश्र इस समय इंदौर IG हैं। वे इससे पहले ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट और खंडवा में SP रह चुके हैं। इंदौर ASP, महू SDOP और राज्यपाल के ADC भी रहे हैं। इधर, मौजूदा वक्त तक भोपाल के ADG रहे साई मनोहर का दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें मध्यप्रदेश भवन में OSD बनाया गया है। इंदौर में यह पद नहीं था।

भोपाल DIG बने एडिशनल पुलिस कमिश्नर
भोपाल के DIG इरशाद वली को एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। भोपाल (उत्तर) एसपी विजय खत्री को जोन-3 की जिम्मेदारी सौंपी है। जोन-4, ट्रैफिक के साथ ही अन्य जिम्मेदारी भी उनके पास होगी। भोपाल (दक्षिण) एसपी साई कृष्ण एस. थोटा को डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया गया है। जोन-2, क्राइम के साथ ही देहात पुलिस एसपी की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। भोपाल के ASP (जोन-1) अंकित जायसवाल को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया गया है। इसी तरह CSP (जहांगीराबाद, भोपाल) अभिनव विश्वकर्मा को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर (जहांगीराबाद) बनाया गया है।

इंदौर DIG होंगे एडिशनल पुलिस कमिश्नर
इंदौर के DIG मनीष कपूरिया को एडिशनल कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर (पश्चिम) SP महेश चंद्र जैन को डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर में जोन-3 और जोन-4 उनके जिम्मे होंगे। इंदौर (पूर्व) एसपी आशुतोष बागरी को डिप्टी कमिश्नर जोन-1 बनाया है। जोन-2 और इंदौर देहात SP का दायित्व भी उन पर होगा। इंदौर SP (मुख्यालय) अरविंद तिवारी को डिप्टी कमिश्नर (मुख्यालय) बनाया गया है। उन पर ट्रैफिक समेत कुछ अन्य दायित्व भी होंगे। CSP (आजादनगर, इंदौर) मोती उर रहमान को असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोती उर रहमान पर साइबर, डेटा एनालिसिस समेत कुछ अन्य जिम्मेदारियां होंगी।

अधिकारी

 

वर्तमान पोस्टिंग नई पोस्टिंग समकक्ष पद
मकरंद देउस्कर मुख्यमंत्री के OSD, पुलिस महानिरीक्षक, SCRB, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पुलिस आयुक्त, भोपाल नगरीय पुलिस जिला (पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल देहात जोन का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस महानिरीक्षक
हरिनारायणचारी मिश्र पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, इंदौर पुलिस आयुक्त, इंदौर नगरी पुलिस जिला (पुलिस महानिरीक्षक इंदौर देहात का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस महानिरीक्षक
इरशाद वली उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, नगरी पुलिस जिला भोपाल (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस उप महानिरीक्षक
मनीष कपूरिया उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून और व्यवस्था, नगरीय पुलिस जिला इंदौर (अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस उप महानिरीक्षक
महेश चंद्र जैन पुलिस अधीक्षक, पश्चिम इंदौर पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला इंदौर, जोन-3 (पुलिस उपायुक्त, जोन-4 का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस अधीक्षक
विजय खत्री पुलिस अधीक्षक, उत्तर भोपाल पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, जोन-3 (पुलिस उपायुक्त जोन-4 पुलिस उपायुक्त, यातायात, पुलिस उपायुक्त, आसूचना व सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस अधीक्षक
साईं कृष्ण एस थोटा पुलिस अधीक्षक, दक्षिण भोपाल पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, जोन-1 (पुलिस उपायुक्त जोन-2 पुलिस उपायुक्त, अपराध, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक, भोपाल देहात पुलिस जिला का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस अधीक्षक
आशुतोष बागरी पुलिस अधीक्षक, पूर्व इंदौर पुलिस उपायुक्त, नगरी पुलिस जिला इंदौर, जोन-1 (पुलिस उपायुक्त जोन-2 तथा पुलिस अधीक्षक, इंदौर देहात पुलिस का अतिरिक्त प्रभार)
अरविंद तिवारी पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय इंदौर पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला मुख्यालय, इंदौर (पुलिस उपायुक्त अपराध, पुलिस उपायुक्त, आसूचना व सुरक्षा तथा पुलिस उपायुक्त, यातायात का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस अधीक्षक
अंकित, जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-1, भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस जिला भोपाल, जोन-1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
अभिनव विश्वकर्मा नगर पुलिस अधीक्षक, जहांगीराबाद भोपाल सहायक पुलिस आयुक्त, जहांगीराबाद, नगरीय पुलिस जिला भोपाल पुलिस उप अधीक्षक
मोती उर रहमान नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद नगर, इंदौर सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर, नगरी पुलिस जिला इंदौर (सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, सहायक पुलिस आयुक्त डाटा विश्लेषण, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध, सहायक पुलिस आयुक्त, मानव वध, सहायक पुलिस आयुक्त, संपत्ति व आर्थिक अपराध का अतिरिक्त प्रभार) पुलिस उप अधीक्षक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

अधिकारी वर्तमान पोस्टिंग नई पोस्टिंग अतिरिक्त प्रभार
रामजी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय नगरी पुलिस, भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध, अतिरिक्त अधीक्षक, देहात, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना
राजेश व्यास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-4 इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-4 नगरी पुलिस जिला इंदौर
राजेश रघुवंशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-2 इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-2, नगरी पुलिस जिला इंदौर
मनीषा पाठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, नगरी पुलिस जिला इंदौर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महिला अपराध एवं अजाक स्टाफ ऑफिसर आयुक्त पुलिस, इंदौर एवं स्टाफ ऑफिसर आईजी, इंदौर देहात
अनिल पाटीदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात, इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात, जोन-1 और 2, नगरी पुलिस जिला अंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, जोन-3 और 4, नगरी पुलिस जिला इंदौर
दिनेश कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-4 भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, यातायात जोन-4, नगरी पुलिस जिला भोपाल
गुरुप्रसाद पारासर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, अपराध शाखा, नगरीय पुलिस जिला इंदौर
संदीप कुमार दीक्षित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस यातायात, जोन-1 और 2, नगरीय पुलिस जिला भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3 और 4, नगरी पुलिस जिला भोपाल
राजेश भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-2 भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पुलिस यातायात, जोन-2, नगरीय पुलिस जिला भोपाल
प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, नगरीय पुलिस जिला इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आसूचना
रामस्नेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-3 भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3 नगरीय पुलिस जिला भोपाल
रश्मि मिश्रा सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन ऑफिस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त/स्टाफ ऑफिसर टू पुलिस आयुक्त, नगरी पुलिस जिला भोपाल स्टाफ ऑफिसर टू आईजीपी देहात, भोपाल
जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-1, इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-1, नगरीय पुलिस जिला इंदौर
शशिकांत कनकने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जोन-3, इंदौर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस जिला इंदौर
ऋचा चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय भोपाल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध एवं अजाक, नगरीय पुलिस जिला भोपाल

उप पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *