ग्वालियर ….. रिटायरिंग रूम महंगा ….. डीलक्स रूम में 12 घंटे के 800 के बजाय 1200 व डोरमेट्री में 24 घंटे के 300 की जगह 600 रुपए लगेगा किराया
रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी के रिटायरिंग रूम में ठहरना अब दोगुना तक महंगा हो गया। डीलक्स रूम में 12 घंटे ठहरने पर 800 की जगह 1200 रुपए देना होगा। वहीं 24 घंटे ठहरने पर 1200 की जगह 1500 रुपए यात्रियों को खर्च करना होगा। डोरमेट्री में 24 घंटे के 300 की जगह 600 रुपए खर्च करने होंगे।
साथ ही 18 फीसदी जीएसटी भी देना होगा। रिटायरिंग रूम का संचालन ढाई साल से रेलवे कर रहा था। रेनोवेशन का काम पूरा हो चुका है होटल की तर्ज पर इसे तैयार किया गया है। आज (बुुधवार) से यात्रियों को रिटायरिंग रूम में ठहरने की सुविधा मिलने लगेगी।
ऑनलाइन और ऑफलाइन भी बुकिंग करा सकते हैं- यहां ठहरने के लिए आईआरसीटीसी के पोर्टल पर ऑन लाइन और ऑफलाइन बुकिंग होगी। ग्वालियर में रिटायरिंग रूम संचालित करने की जिम्मेदारी एम. दिनशा एंड रणजीत होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है।
महिलाओं के लिए जनवरी में शुरू होगी डोरमेट्री
यहां दो महाराजा सुइट्स, 22 बेड वाले 11 डीलक्स रूम, 20 बेड वाले पुरुषों के लिए 2 डोरमेट्री में ठहरने की सुविधा मिलेगी। जनवरी तक महिलाओं के ठहरने के लिए 6 डोरमेट्री तैयार कराई जा रही हैं। कोरोना का दौर खत्म होते ही यहां यात्रियों को खाना भी मिलेगा।
आज से यात्री रिटायरिंग रूम में ठहरने लगेंगे
रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम में ठहरने के लिए यात्रियाें काे सुविधा बुधवार से मिलने लगेगी। इसकी आईआरसीटीसी से मंजूरी मिल गई है।
-विक्रम सिंह, को-डायरेक्टर, एम. दिनशा एंड रणजीत होटल्स प्राइवेट लिमिटेड
