दिग्विजय के लिए यज्ञ करना पड़ा भारी, निरंजनी अखाड़े ने ‘मिर्ची बाबा’ को निकाला
भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मिर्ची से यज्ञ करने वाले महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी वैराग्यानंद को निरंजनी अखाड़े ने निकाल दिया है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए लाल मिर्च से ‘दिग्विजय यज्ञ’ किया था। इस खास यज्ञ में उन्होंने पांच क्विंटल लाल मिर्च का इस्तेमाल किया था और ये दावा किया था कि उनकी जीत तय है। ऐसा नहीं होने की सूरत में मिर्ची बाबा ने उसी यज्ञ कुंड में समाधि लेने की बात कही थी।
![Digvijaya के लिए यज्ञ करना पड़ा भारी, निरंजनी अखाड़े ने 'मिर्ची बाबा' को निकाला](https://images.jagran.com/naidunia/swami_vairagyanand_2019525_9288_25_05_2019.jpg)