2021 में जो पहली बार हुआ ….. पुरुषों से ज्यादा महिलाएं, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों हार, अपने बनाए कानून पर झुकी मोदी सरकार

2021 चला चली की बेला में है। ये वक्त होता है ठहर कर गुजरते साल के बारे में सोचने का। 2021 की खास बात ये रही कि इस बार बहुत कुछ ऐसा हुआ, जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। हम यहां ऐसी ही 21 घटनाओं की कहानी लेकर आए हैं, जो 2021 में पहली बार हुईं…

1. पहली बार भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं

भारत में पहली बार पुरुषों के बरक्स महिलाओं की आबादी ज्यादा हो गई है। नेशनल फैमिली एंड हेल्थ सर्वे के मुताबिक देश में अब 1,000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आबादी 1,020 हो गई है। 1990 में 1000 पुरुषों पर 927 महिलाएं थीं। 2005-06 में ये आंकड़ा 1000-1000 पर आ गया। 2015-16 में फिर घटकर 991 हो गया था।

2. UNSC की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी

ये पहला मौका है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के 15 सदस्यीय निकाय के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी।
ये पहला मौका है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के 15 सदस्यीय निकाय के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दो साल का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 को शुरू हुआ है। अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्‍न देशों के बीच समुद्री व्यापार की बाधाओं को दूर किए जाने की जरूरत है। इससे पहले 1992 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने UNSC की बैठक में हिस्सा लिया था, हालांकि उन्होंने अध्यक्षता नहीं की थी।

3. क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान के हाथों मिली हार

पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए भारत का टारगेट हासिल कर लिया। इसके बाद पाकिस्तानी ओपनर्स को जीत की बधाई देते भारतीय कप्तान विराट कोहली।
पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए भारत का टारगेट हासिल कर लिया। इसके बाद पाकिस्तानी ओपनर्स को जीत की बधाई देते भारतीय कप्तान विराट कोहली।

वर्ल्‍ड कप के इतिहास में भारत को पाकिस्‍तान के हाथों पहली बार मात मिली। ICC वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में हुई थी। तब से अब तक भारत और पाकिस्तान की टीमें 12 बार भिड़ चुकी थीं। हर बार भारत को जीत हासिल हुई थी, लेकिन 24 अक्टूबर 2021 को पहली बार पाकिस्तान ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया।

4. भारत में पहली बार पेपर लेस बजट पेश किया गया

बजट के दिन हर साल संसद भवन में प्रिंट बजट को सूंघते स्निफर डॉग की ये तस्वीर 2021 में नहीं दिखाई दी। भारत के इतिहास में पहली बार बजट के पेपर प्रिंट नहीं हुए।
बजट के दिन हर साल संसद भवन में प्रिंट बजट को सूंघते स्निफर डॉग की ये तस्वीर 2021 में नहीं दिखाई दी। भारत के इतिहास में पहली बार बजट के पेपर प्रिंट नहीं हुए।

भारत में पहली बार केंद्रीय बजट के पेपर प्रिंट नहीं हुए। पहले वित्त मंत्रालय की प्रेस में बजट डॉक्युमेंट्स प्रिंट होते थे। इस साल कोरोना के चलते बजट की सॉफ्ट कॉपी साझा की गई। इसके लिए यूनियन बजट नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश ने सबसे पहले 2015 में पेपर लेस बजट की शुरुआत की थी। 2021 में केंद्रीय बजट के पेपर लेस होने के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने भी इसे फॉलो किया।

5. भारत में पहली बार एक साल में 42 यूनिकॉर्न बने

कई बिजनेस के लिए ये साल भले ही बुरा रहा हो, लेकिन स्टार्टअप्स के लिए बहुत अच्छा रहा है। भारत कुल 79 यूनिकॉर्न का घर है, जिसमें से इस साल 42 यूनिकॉर्न बने। यूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप्स को कहते हैं, जिनकी वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा हो जाती है। 2011 में इनमोबी भारत का पहला यूनिकॉर्न बना था। उसके बाद 2020 तक यानी 9 सालों में सिर्फ 37 यूनिकॉर्न बने थे, लेकिन 2021 में अकेले 42 नए यूनिकॉर्न बन गए।

6. पहली बार पोप फ्रांसिस से मिले पीएम मोदी

पोप फ्रांसिस से मुलाकात के दौरान उनका अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पीएम मोदी ने पोप को भारत आने का न्योता भी दिया है।
पोप फ्रांसिस से मुलाकात के दौरान उनका अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। पीएम मोदी ने पोप को भारत आने का न्योता भी दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्टूबर को पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। पीएम मोदी की पोप फ्रांसिस से ये पहली मुलाकात वेटिकन सिटी में हुई। इसके लिए पहले 20 मिनट का समय तय था, लेकिन ये एक घंटे तक चली। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे।

पीएम मोदी से पहले भारत के चार प्रधानमंत्री वेटिकन सिटी का दौरा कर चुके हैं। 1955 में जवाहरलाल नेहरू, 1981 में इंदिरा गांधी, 1997 में इंद्र कुमार गुजराल और 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी।

7. भारत में पहली बार प्रजनन दर 2 हुई

NFHS-5 सर्वे के मुताबिक देश की कुल प्रजनन दर यानी TFR पहली बार 2 पर आ गई है। देश की जनसंख्या अब स्थिर हो रही है और औसतन एक महिला 2 बच्चे ही पैदा कर रही है। इस सर्वे के बाद जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बहस फीकी पड़ गई है। भारत की जनसंख्या पहले ही सिकुड़ने लगी है। दुनिया की बात करें तो सबसे कम प्रजनन दर वाला देश ताइवान है। यहां का रेशियो 1.07 है। वहीं 6.91 की प्रजनन दर के साथ नाइजर की महिलाएं औसतन सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं।

8. पहली बार ट्विटर का CEO बना कोई भारतीय

नवंबर में जैक डोर्सी ने ट्विटर के CEO पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह पराग अग्रवाल को CEO बनाया गया। वो ट्विटर की कमान संभालने वाले भारतीय मूल के पहले शख्स हैं। पराग ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है। 37 साल के पराग टॉप-500 कंपनियों के सबसे युवा सीईओ भी बने।

9. पहली बार समलैंगिक को हाईकोर्ट जज बनाने की सिफारिश

सौरभ कृपाल के पार्टनर यूरोप के रहने वाले हैं और स्विस दूतावास के साथ काम करते हैं। दोनों की कई तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। इस तस्वीर में बाईं तरफ चेक कुर्ता पहने हुए शख्स सौरभ कृपाल हैं।
सौरभ कृपाल के पार्टनर यूरोप के रहने वाले हैं और स्विस दूतावास के साथ काम करते हैं। दोनों की कई तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। इस तस्वीर में बाईं तरफ चेक कुर्ता पहने हुए शख्स सौरभ कृपाल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सीनियर वकील सौरभ कृपाल को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की है। किसी समलैंगिक शख्स को हाईकोर्ट जज बनाने की सिफारिश का ये पहला मामला है। कृपाल के पार्टनर ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट निकोलस जर्मेन बाकमैन हैं और स्विट्जरलैंड के रहने वाले हैं।

10. ओलिंपिक में पहली बार क्वालिफाई हुए 118 भारतीय खिलाड़ी

टोक्यो ओलिंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुआई करतीं बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह।
टोक्यो ओलिंपिक्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल की अगुआई करतीं बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह।

2021 में हुए टोक्यो ओलिंपिक खेलों में पहली बार 118 भारतीय खिलाड़ी क्वालिफाई हुए। यह किसी भी ओलिंपिक में शामिल होने वाला अब तक का सबसे बड़ा भारतीय दल था। इससे पहले 2016 में हुए रियो ओलिंपिक में भारत के 117 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टोक्यो ओलिंपिक के लिए सबसे ज्यादा अमेरिका के 630 एथलीट क्वालिफाई हुए थे। इसके बाद जापान 552, ऑस्ट्रेलिया 469, जर्मनी 425, चीन 414 और आरओसी की तरफ से 335 एथलीट शामिल हुए थे।

11. भारत को पहली बार एथलेटिक्स में ओलिंपिक गोल्ड मेडल

7 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलिपिंक के जैवलिन थ्रो कॉम्पिटिशन में रन-अप के लिए जाते भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा। नीरज ने 87.58 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंककर पहला स्थान हासिल किया और भारत को एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
7 अगस्त 2021 को टोक्यो ओलिपिंक के जैवलिन थ्रो कॉम्पिटिशन में रन-अप के लिए जाते भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा। नीरज ने 87.58 मीटर की दूरी तक जैवलिन फेंककर पहला स्थान हासिल किया और भारत को एथलेटिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

ओलिंपिक खेलों में पहली बार किसी भारतीय एथलेटिक ने गोल्ड मेडल जीता। ये कारनामा भारत के जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने किया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया। नीरज से पहले अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। उनको मेडल शूटिंग प्रतियोगिता में मिला था।

इस कीर्तिमान के बाद नीरज को आनंद महिंद्रा ने एक कस्टमाइज्ड XUV 700 गिफ्ट की थी। इस कार पर 87.58 भी लिखा है। इतनी ही दूरी के थ्रो के साथ उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था।
इस कीर्तिमान के बाद नीरज को आनंद महिंद्रा ने एक कस्टमाइज्ड XUV 700 गिफ्ट की थी। इस कार पर 87.58 भी लिखा है। इतनी ही दूरी के थ्रो के साथ उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था।

12. पहली बार एक दिन में 2.50 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज

भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोरोना वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। एक दिन में 2.50 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। CoWIN पोर्टल के मुताबिक, 17 सितंबर को वैक्सीन की 2 करोड़ 50 लाख 10 हजार 390 डोज लगाई गईं। तब स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि दुनिया में अब तक एक दिन में कहीं भी वैक्सीन की इतनी डोज नहीं दी गई है।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर फेस मास्क लगाकर कोरोना वैक्सीन लेता शख्स। 17 सितंबर को देश में हर मिनट कोरोना वैक्सीन की 28 हजार डोज लगाई गई।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर फेस मास्क लगाकर कोरोना वैक्सीन लेता शख्स। 17 सितंबर को देश में हर मिनट कोरोना वैक्सीन की 28 हजार डोज लगाई गई।

13. महिला हॉकी टीम पहली बार ओलिंपिक सेमीफाइनल में पहुंची

भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार किसी ओलिंपिक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची। सेमीफाइनल में उसे ब्रिटेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक तो हासिल नहीं कर सकी, लेकिन उन्होंने जिस दिलेरी से ग्रेट ब्रिटेन जैसी मजबूत टीम से संघर्ष किया, वह भुलाए नहीं भूलेगा।

14. NDA की परीक्षा में पहली बार बैठीं लड़कियां

2021 में पहली बार NDA परीक्षा में लड़कियों के शामिल होने का रास्ता साफ हुआ। NDA परीक्षा देने के बाद लड़कियों के चेहरे से झलकती खुशी। लिखित परीक्षा के नतीजों में टॉप-10 में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है।
2021 में पहली बार NDA परीक्षा में लड़कियों के शामिल होने का रास्ता साफ हुआ। NDA परीक्षा देने के बाद लड़कियों के चेहरे से झलकती खुशी। लिखित परीक्षा के नतीजों में टॉप-10 में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है।

सितंबर 2021 में सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी NDA की परीक्षा में पहली बार लड़कियां भी शामिल हुईं। इस बार मिले हर तीन आवेदन में से एक लड़कियों के थे। 21 दिसंबर को आए लिखित परीक्षा के नतीजों में टॉप-10 में 6 महिलाएं हैं।

15. पहली बार रिजर्व से 50 लाख बैरल कच्चा तेल निकालने का फैसला

भारत सरकार ने पहली बार कच्चे तेल के इमरजेंसी रिजर्व से 50 लाख बैरल तेल निकालने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक तेल निकालने का सही वक्त सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि इससे कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने में मदद मिलेगी। अमेरिका अपने रिजर्व से 5 करोड़ बैरल और ब्रिटेन 15 लाख बैरल तेल निकालने जा रहा है। इसी रास्ते पर चीन, जापान और दक्षिण कोरिया भी बढ़ सकते हैं।

16. पहली बार आया 18 हजार करोड़ का आईपीओ

विजय शेखर शर्मा ने खुशी और उम्मीद से पेटीएम का IPO लॉन्च किया था। धीरे-धीरे उनकी खुशी काफूर होती रही। पेटीएम का शेयर प्राइस 40% तक टूट गया था।
विजय शेखर शर्मा ने खुशी और उम्मीद से पेटीएम का IPO लॉन्च किया था। धीरे-धीरे उनकी खुशी काफूर होती रही। पेटीएम का शेयर प्राइस 40% तक टूट गया था।

देश के कारोबारी इतिहास का सबसे बड़ा IPO पेटीएम लेकर आया। किसी कंपनी ने पहली बार करीब 18,300 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया। इससे पहले 2015 में कोल इंडिया 15,475 करोड़ का IPO लेकर आई थी। 2022 में LIC का IPO आने जा रहा है, जो पेटीएम के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

17. पहली बार आमने-सामने हुई क्वॉड ग्रुप की बैठक

2021 में पहली बार अमेरिका में क्वॉड देशों की आमने-सामने बैठक हुई। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन भी मौजूद रहे। इससे पहले क्वॉड की सभी बैठकें वर्चुअल हुई थीं। क्वॉड यानी क्वॉड्रिलैटरल सिक्योरिटी डॉयलॉग चार देशों का समूह है। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान शामिल हैं। क्वॉड ग्रुप की इस बैठक पर चीन भड़क गया। उसने खुद को दुनिया में ‘शांति’ कायम करने वाला बताया। साथ ही कहा कि क्वॉड देशों को किसी का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

18. लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 करने पर फैसला

भारत में पहली बार महिलाओं के लिए शादी की न्यूनतम उम्र को 21 साल करने का प्रस्ताव आया है। इस वक्त देश में पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है, जबकि महिलाओं के लिए 18 वर्ष है। पीएम मोदी ने विवाह की न्यूनतम उम्र बढ़ाने के फैसले को लड़कियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी बताया था।

19. पहली बार IPO के जरिए जुटाए गए 1.18 लाख करोड़

इस साल 63 कंपनियों ने अपने IPO के जरिए 1.18 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये देश के कारोबारी इतिहास में सबसे ज्यादा है। 2020 में 15 कंपनियों ने 26,613 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस साल लॉन्च हुए IPO में पारस डिफेंस ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया।

20. पहली बार जारी हुए ‘भारत’ सीरीज के नंबर

केंद्र सरकार ने 2021 में पहली बार BH मार्क भारत सीरीज के नंबर जारी करने का फैसला किया। इस सीरीज के नंबर लेने के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर होने पर दोबारा गाड़ी के रजिस्ट्रेशन से राहत मिल जाएगी। BH सीरीज में पहली गाड़ी का रजिस्ट्रेशन यूपी के मिर्जापुर आरटीओ कार्यालय में हुआ। मिर्जापुर के रहने वाले अमित रंजन ओझा ने XUV 300 गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराया है।

21. मोदी सरकार ने अपना बनाया कोई कानून वापस लिया

कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद किसानों की खुशी। कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 1 साल से आंदोलन कर रहे थे।
कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद किसानों की खुशी। कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 1 साल से आंदोलन कर रहे थे।

14 महीने की तकरार, 1 साल लंबा आंदोलन, 11 दौर की बातचीत, सुप्रीम कोर्ट का दखल और सैकड़ों किसानों की मौत के बाद आखिरकार मोदी सरकार को झुकना पड़ा। PM मोदी ने पहली बार अपनी सरकार में बने किसी कानून को वापस लेने की घोषणा की। 14 सितंबर 2020 को सरकार संसद में अध्यादेश लाई और 27 सितंबर 2020 को राष्ट्रपति की मुहर के साथ कृषि कानून बन गए, लेकिन किसानों के प्रदर्शन की वजह से इसे वापस ले लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *